एक्सप्लोरर

'चंपाई सोरेन टाइगर थे, अब...', पूर्व सीएम के BJP में शामिल होने से पहले इरफान अंसारी का बड़ा बयान

Champai Soren: इरफान अंसारी के अनुसार पूर्व सीएम और आदिवासी नेता चंपाई सोरेन टाइगर थे, लेकिन अब पिंजड़े में बीजेपी ने कैद कर लिया. बीजेपी अब उन पर हंटर चलाएगी.

Champai Soren News: झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को रांची के सर्कस मैदान में बीजेपी में ज्वाइन कराया जा रहा है. उस मैदान में झारखंड का सर्कस लगता है. क्या BJP को कोई और मैदान नहीं मिला था? 

कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के मुताबिक, 'पूर्व सीएम और आदिवासी नेता चंपाई सोरेन टाइगर थे, लेकिन अब पिंजड़े में बीजेपी ने कैद कर दिया. अब बीजेपी उन पर हंटर चलाएगी.'

बीजेपी को नहीं मिलेगा फायदा 

सीएम हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के बीच चंपाई सोरेन को साथ लेने से BJP को कोई फायदा कोल्हान में नहीं होगा. इस बार भी कोल्हान की सभी 14 सीटें महागठबंधन जीतेगा. चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाते तो कुछ फायदा भले BJP को हो जाता.

रामदास कोल्हान के सबसे बड़े नेता 

उन्होंने कहा कि कोल्हान के सबसे बड़े आदिवासी नेता रामदास सोरेन हैं. चंपाई की जगह उनको झारखंड सरकार में आज मंत्री बनाया गया है. उनके साथ पूरे झारखंड के आदिवासी हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ होगा. 

रामदास सोरेन घाटशिला से जेएमएम विधायक हैं. चंपाई सोरेन की तरह वह भी कोल्हान क्षेत्र के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं. वह शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे. आदिवासी समाज के बीच उनकी अच्छी पैठ है. पहली बार रामदास सोरेन 2009 में और दूसरी बार 2019 में विधायक चुने गए थे. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भी हैं. 

दरअसल, झारखंड में सियासी उठापटक चरम पर है. शुक्रवार (30 अगस्त) को धुर्वा गोल चक्कर मैदान में अपने हजारों समर्थकों के साथ चंपाई BJP में शामिल होंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है.

Ramdas Soren: कौन हैं रामदास सोरेन, जो लेंगे चंपाई सोरेन की जगह, क्यों बनाए जा रहे हैं मंत्री? समझें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget