एक्सप्लोरर

Ramdas Soren: कौन हैं रामदास सोरेन, जो लेंगे चंपाई सोरेन की जगह, क्यों बनाए जा रहे हैं मंत्री? समझें समीकरण

Ramdas Soren News: झारखंड में चंपाई सोरेन की जगह शुक्रवार को घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मंत्री पद की शपथ लेंगे. वे घाटशिला विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुके हैं.

Who Is Ramdas Soren: झारखंड में चंपाई सोरेन की जगह रामदास सोरेन मंत्री बनेंगे. शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे. रामदास सोरेन घाटशिला से जेएमएम विधायक हैं. चंपाई सोरेन की तरह वह भी कोल्हान क्षेत्र के बड़े नेता हैं. शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे. आदिवासी समाज के बीच उनकी अच्छी पैठ है. पहली बार रामदास सोरेन 2009 में और दूसरी बार 2019 में विधायक बने. वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भी हैं.

घोड़ाबांधा ग्राम प्रधान के रूप में की थी करियर की शुरुआत
रामदास सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत घोड़ाबांधा ग्राम प्रधान के रूप में की थी. वे मूल रूप से घाटशिला प्रखंड के खरसती के रहने वाले थे, लेकिन उनके दादा की टेल्को के कर्मचारी थे वे वहीं घोड़ाबांधा में बस गए. पहले रामदास सोरेन के पिता पहले घोडाबांधा के ग्राम प्रधान बने. पिता के निधन के बाद रामदास सोरेन को प्रधान चुना गया. ग्राम प्रधान के रूप में भी रामदास सोरेन सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते थे. इसके बाद वे झामुमो से सामान्य कार्यकर्त्ता के रूप में जुड़े और 1990 में जिला सचिव व जिलाध्यक्ष भी चुने गए. 

चंपाई सोरेन के बाद रामदास सोरेन को क्यों बनाया मंत्री?
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोल्हान क्षेत्र में खुद को कमजोर नहीं करना चाहती इसलिए चंपाई सोरेन की जगह कोल्हान से ही एक मजबूत नेता को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है. रामदास सोरेन पुराने नेता हैं, वे झारखंड आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं. चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने के बाद अब रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. इसी रणनीति के तहत आज उन्हें मंत्रिपद की जिम्मेदारी दी जा रही है. 

रामदास सोरेन की आदिवासी समाज में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है. वे शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका में रहे थे. इस आंदोलन के दौरान उनपर कई मुकदमें भी दर्ज हुए थे. वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां जिले में पार्टी में उनसे सीनियर नेता नहीं होने की वजह से भी रामदास सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है. चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान क्षेत्र में रामदास सोरेन की गिनती दूसरे नंबर के नेता के रूप में की जाती है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: त्योहार के दौरान हिंसा-उपद्रव करने वालों की खैर नहीं! CM सोरेन का अधिकारियों को सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget