एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नेताओं की आलाकमान को साधने की तैयारी शुरू, ये बड़े नाम दौड़ में शमिल

Congress Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सामने आ रहा है. हालांकि, सहाय को पार्टी केंद्रीय टीम में शामिल कर किसी राज्य का प्रभारी बना सकती है.

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली दरबार में हलचल तेज हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों के संगठन में फेरबदल हो सकता है. केंद्रीय नेतृत्व इसे लेकर तैयारी कर रहा है. जानकारी है कि फिलहाल नौ राज्यों में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल सकता है. 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बदलाव किया जाएगा.

वहीं प्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिये जा रहे हैं. साता ही प्रदेश के नेता भी दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी कर रहे हैं. झारखंड कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं. पहले इस दौड़ में पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सबसे आगे थीं, लेकिन आने वाले दिनों में उनके राजनीतिक स्टैंड को लेकर संशय की स्थिति बनी है.

प्रदीप बलमुचु का नाम सामने

राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि उनकी नजदीकी बीजेपी से बढ़ सकती है. ऐसे में कांग्रेस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है. इधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु और डॉ अजय कुमार भी दिल्ली में अपने पक्ष में हवा बनाने में जुटे हैं. प्रदेश के कई नेता इनके समर्थन में लगे हैं. प्रदेश के मंत्रियों का एक गुट इनके लिए प्रयासरत है. प्रदीप बलमुचु के पक्ष में सांसद धीरज साहू केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं मनाने के लिए ताकत लगाये हैं. डॉ अजय कुमार केंद्र के नेताओं के साथ अपने बेहतर संबंध को भुनाकर एक बार फिर झारखंड की राजनीति में पैठ बनाना चाहते हैं.

सुबोधकांत सहाय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सामने आ रहा है. वह गैर आदिवासी चेहरा में सबसे कद्दावर नाम हैं. हालांकि जानकारी है कि सहाय को पार्टी केंद्रीय टीम में शामिल कर किसी राज्य का प्रभारी बना सकती है. सहाय को पार्टी महासचिव बनाने की तैयारी है. पिछले दिनों सहाय को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था. आला नेताओं से इनकी लंबी चर्चा हुई थी. कांग्रेस के गलियारे में चर्चा है कि सहाय को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी है.

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की लगातार दिल्ली में अपने आलाकमान के संपर्क में हैं. तिर्की जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ का आलाकमान को एहसास कर रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत के लिए भी एकगुट प्रयासरत है. इधर खूंटी के कालीचरण मुंडा को लेकर भी लॉबिंग हो रही है.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget