एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोडरमा के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से डूबे 8 में से 6 लोगों के शव बरामद, 2 की तलाश जारी 

Koderma News: कोडरमा के पंचखेरो जलाशय में नौका विहार के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोग डूब गए थे. डूबे हुए लोगों में से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं. मौके पर NDRF की टीम का अभियान जारी है.

Jharkhand Koderma Boat Accident: झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) जिला में मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत पंचखेरो डैम में नाव (Boat) पलटने से डूबे 8 में से 6 लोगों के शव (Dead Body) बरामद कर लिए गए हैं. 2 अन्य के भी बचने की उम्मीद बेहद कम है, उनकी तलाश में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम का अभियान जारी है. जिले के एसपी कुमार गौरव सहित कई अन्य अफसर मौके पर कैंप कर रहे हैं. कोडरमा के नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा और उत्तरी पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, बांध के जलाशय में नाव डूबने के बाद नाविक रोहित कुमार और यात्री प्रदीप सिंह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए थे.

फरार हो गया नाविक 
ये हादसा रविवार को हुआ था. बताया गया कि गिरिडीह के राजधनवार के रहने वाले 9 लोग घूमने के लिए पंचखेरो डैम पहुंचे थे. सभी लोग बोटिंग के लिए एक नाव पर सवार हुए. नाविक ने 300 रुपये किराया तय किया. नाव जब डैम के बीच में पहुंची तो उसमें पानी भरने लगा. देखते ही देखते नाव डैम में डूब गई. नाविक रोहित कुमार और उसपर सवार प्रदीप सिंह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 8 अन्य लोग डूब गए. हादसे के बाद नाविक फरार हो गया. 

परिवार में कोहराम 
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की बचाव टीम मौके पर बुलाई. रविवार से लेकर अब तक जारी अभियान में सीताराम यादव (40 वर्ष) सेजल कुमारी (16 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष), अमित कुमार सिंह (14 वर्ष), राहुल कुमार (16 वर्ष ) और शिवम कुमार (17 वर्ष ) के शव बरामद किए गए हैं. 8 वर्षीय हर्षल कुमार और 5 वर्षीय बउवा की तलाश जारी है. मृतकों में 5 एक ही परिवार के बताए गए हैं. हादसे के बाद इनके गांव खेतों में कोहराम मचा हुआ है. डैम के किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: BJP के 'ऑपरेशन कमल' का अगला निशाना है झारखंड, बदल सकते हैं सत्ता के समीकरण 

Free Electricity: Jharkhand सरकार ने पूरा किया वादा, 100 यूनिट तक बिजली हुई मुफ्त, कैबिनेट ने दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget