एक्सप्लोरर

Jharkhand: रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, नहाते समय दामोदर नदी में डूबने से हुई 2 बहनों की मौत, एक की बची जान 

Bokaro News: तीन बहनें अपने एक रिश्तेदार घर करमा पर्व मनाने रामगढ़ आई थीं. इस दौरान रामगढ़ (Ramgarh) के अरगड्डा में दामोदर नदी में डूबने से 2 बहनों की मौत (Death) हो गई. 

Jharkhand Two Sisters Drowned In Damodar River: झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 2 चचेरी बहनों मनीषा रावत (18) और अंजली रावत (17) की रामगढ़ (Ramgarh) के अरगड्डा में दामोदर नदी (Damodar River) में डूबने से मौत (Death) हो गई. इसी दौरान मनीषा की एक और बहन खुशी (12) भी दामोदर नदी में डूबी थी, जिसे बचा लिया गया. खुशी का इलाज सीसीएल के रामगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है. तीनों बहनें अपने एक रिश्तेदार घर करमा पर्व (Karma Puja) मनाने अरगड्डा आई थीं. इसी दौरान वो दामोदर नदी में नहाने गईं, जहां ये दर्दनाक हादसा हो गया. 

नहाते समय हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनें परिजनों के साथ नदी में नहाने गई थीं. नहाते समय तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. शोर-शराबा मचा तो पास ही मौजूद मछुआरों ने दो बहनों को नदी से निकाला और रामगढ़ के नईसराय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों बहनें केबी कॉलेज बेरमो की छात्राएं थीं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

कोडरमा में भी हुआ हादसा 
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, झारखंड के कोडरमा (Koderma) जिले में स्थित वृंदाहा वाटरफॉल (Brindaha Waterfall) में सोमवार को नहाने गए 10वीं कक्षा के 3 छात्रों की डूबने से मौत (Death) हो गई है. एक छात्र का शव अभी तक नहीं निकला जा सका है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और एक छात्र के शव को निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है. तीनों छात्र घर से मैच खेलने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद वो घर नहीं लौटे. माना जा रहा है छात्र वाटरफॉल पर रुके और नहाते समय डूबने की वजह से तीनों की मौत हो गई. वाटरफॉल वाली जगह पर यहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है जिसकी वजह से हादसे की जानकारी लोगों को काफी देर बाद मिली. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: बोलेरो में सवार होकर शराब पीने पहुंचे बिहार से झारखंड, लौटते समय शराबियों की जान पर बन आई आफत

Crime News: 3 बच्चों की मां ने शादी से किया इनकार तो 2 बच्चों के पिता ने महिला पर चाकू से किए वार, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget