एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'मैं फांसी लगाने जा रही हूं...' बॉयफ्रेंड को इतना कहकर फंदे से झूल गई तलाकशुदा महिला

Murder in Jhumri Tilaiya: झारखंड के झुमरी तिलैया में एक तलाकशुदा महिला का शव सोमवार को उसके लिव-इन पार्टनर हर्ष सोनकर के घर पर मिला. पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है.

Jharkhand Murder News: झारखंड के झुमरी तिलैया में एक तलाकशुदा महिला का शव सोमवार (9 जून) को उसके लिव-इन पार्टनर हर्ष सोनकर के घर पर मिला. बताया जा रहा है कि आयुषी चावला की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली. घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पांच साल बाद हुआ तलाक

आयुषी के लिव-इन पार्टनर और घरवालों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आयुषी कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी. उसकी शादी 2018 में झुमरी तिलैया निवासी एक शख्स के साथ हुई थी, लेकिन यह रिश्ता चल नहीं पाया. पांच साल बाद उसका तलाक हो गया. इसके बाद पिछले दो साल से वह झुमरी तिलैया शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी हर्ष सोनकर के साथ उसके घर पर रह रही थी. हर्ष झुमरी तिलैया में फलों की दुकान चलाता है.

उसने पुलिस को बताया कि रात को वह आयुषी के साथ था. सुबह छह बजे वह अपनी दुकान पर चला गया. इसी दौरान आयुषी ने उसे फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने जा रही है. वह भागकर घर पहुंचा, जहां वह अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली. जब तक वह उसे उतारता, उसकी मौत हो चुकी थी.

बॉयफ्रेंड ने हत्या करके सुसाइड का रूप देने की कोशिश की

घटना की जानकारी हर्ष ने ही पुलिस और आयुषी के परिजनों को दी. आयुषी की मां का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की है. उन्होंने बताया है कि तलाक होने के बाद वह झुमरी तिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में बतौर कोऑर्डिनेटर काम करती थी और झुमरी तिलैया में ही किराए के मकान में रहती थी.

आयुषी का छह साल का एक बेटा है, जो ननिहाल में रहता है. परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से जब हमने उससे दूसरी शादी करने की बात की तो वह तैयार हो गई. इसके बाद हमने उसके लिए लड़के की तलाश शुरू की थी. बहरहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आयुषी ने खुद फांसी लगाई या फिर उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget