एक्सप्लोरर

Illegal Mining: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया पानी का जहाज, CM सोरेन के करीबी से जुड़े तार 

Jharkhand ED Action: झारखंड में ED की टीम एक्शन मोड में है. यहां ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी का जहाज जब्त किया है. जहाज की कीमत करीब करीब 30 करोड़ रुपये है. 

Jharkhand ED Seized Ship in Sahibganj: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने झारखंड (Jharkhand) में अवैध खनन माफिया (Illegal Mining Mafia) पर कार्रवाई करते हुए पानी का जहाज जब्त किया है. एक अधिकारी ने बताया कि, ईडी ने झारखंड में अवैध खनन (Illegal Mining) और जबरन वसूली से संबंधित मामले के संबंध में इंफ्रालिंक- 3 जहाज जब्त किया है. करीब 30 करोड़ रुपये के जहाज का कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के करीबी पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) इस्तेमाल कर रहे थे. जहाज सुकरगढ़ घाट, साहेबगंज से बिना किसी परमिट के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. ईडी की तरफ से कहा गया है कि, मंगलवार को किए गए एक तलाशी अभियान के दौरान पोत को जब्त कर लिया गया.

इस काम में होता था जहाज का उपयोग
अधिकारी ने कहा कि, राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के कहने पर जहाज का संचालन पंकज मिश्रा और अन्य की मिलीभगत से अवैध रूप से खनन किए गए पत्थरों को ले जाने के लिए किया जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि जहाज के मालिक के खिलाफ बंगाल फेरी एक्ट की धारा 25, 30 और आईपीसी की धारा 188, 282, 420 के तहत मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इसी तरह इस संबंध में 26 जुलाई को आईपीसी की धारा 379 और 414 के तहत गिरवाबाड़ी, साहेबगंज में भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

अवैध खदान की पहचान की गई
अधिकारी ने कहा कि, "इसके अलावा, मौजा सिमरिया, साहेबगंज में बिष्णु यादव और अन्य के जरिए संचालित एक अवैध खदान की पहचान की गई है. मौजा डेम्बा, साहेबगंज में एक अन्य खदान की पहचान की गई है, जहां खनन पट्टे वाले क्षेत्र से बहुत आगे निकल गया है. खनन किए गए पत्थर के चिप्स का संसाधित मूल्य लगभग 45 करोड़ रुपये होने का अनुमान है."

एक्शन में है ED की टीम 
ईडी की एक टीम झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला खनन कार्यालय, साहिबगंज, जिला वन कार्यालय, साहेबगंज और जिले के अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वेक्षण करने के लिए साहेबगंज जिले का दौरा कर रही है ताकि ऐसी अवैध खनन गतिविधियों के लाभार्थियों की पहचान करने और अवैध खनन गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त आय की जांच की जा सके. 

ED ने पंकज मिश्रा को किया था गिरफ्तार 
ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था, उन्हें 1 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था. ईडी ने 50 बैंक खातों में पड़ी 13.32 करोड़ रुपये की नकदी, 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर और मिश्रा, यादव और उनके सहयोगियों से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती की थी. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने कसा तंज, बोले- 'गांधी परिवार बचाने के लिए' है कांग्रेस का सत्याग्रह 

Jharkhand Politics: झारखंड में पार्टी कार्यक्रमों से कई कांग्रेस विधायकों ने किया किनारा, उठ रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget