एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड में पार्टी कार्यक्रमों से कई कांग्रेस विधायकों ने किया किनारा, उठ रहे हैं सवाल

Ranchi News: झारखंड की सियासत में लगातार बनते और बिगड़ते समीकरणों की आहट देखने को मिल रही है. कांग्रेस विधायकों ने ही पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है, जिसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. 

Jharkhand Congress Satyagrah Politics: झारखंड (Jharkhand) की सरकार में साझीदार कांग्रेस (Congress) के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में कांग्रेस के कम से कम 9 विधायकों ने पार्टी लाइन को अलग क्रॉस वोटिंग की थी, यो सच पहले ही सामने आ चुका है. अब पार्टी के कार्यक्रमों से कई विधायकों ने किनारा कर लिया है जिसके चलते तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. राज्य की सरकार और इसमें शामिल अपनी ही पार्टी के मंत्रियों से कांग्रेस के कई विधायकों की नाराजगी भी मौके-बेमौके सामने आ रही है. ऐसे में आगामी 29 जुलाई से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों के स्टैंड और एक्टिविटीज पर सबकी निगाह रहेगी. 

सत्याग्रह में शामिल हुए 11 विधायक 
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में मंगलवार को पार्टी की प्रदेश इकाई ने रांची में सत्याग्रह का आह्वान किया था. रांची के मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में हुए सत्याग्रह में पार्टी के 18 विधायकों में से 11 गैरमौजूद रहे. इसपर सत्याग्रह में मौजूद कई कांग्रेसियों ने हैरानी जाहिर की. 

नहीं पहुंचे विधायक 
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि कुछ विधायकों ने क्षेत्र में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और व्यस्तता की सूचना दी थी, मंत्री रामेश्वर उरांव उस दिन दिल्ली में थे. महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी बीते कई दिनों से दिल्ली में हैं. रांची में आयोजित सत्याग्रह में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के 4 मंत्रियों में से बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता ने मौजूदगी दर्ज कराई. विधायकों में नमन विक्सल कोनगाड़ी, उमा शंकर अकेला, राकेश कच्छप, ममता देवी और शिल्पी नेहा तिर्की भी सत्याग्रह में मौजूद रहे, लेकिन बाकी विधायकों के नहीं पहुंचने से पार्टी के अंदर-बाहर सवाल खड़े हो रहे हैं.

टूट सकती है कांग्रेस?
झारखंड उन गिने-चुने राज्यों में है, जहां कांग्रेस सत्ता में शामिल है. ऐसे में यहां की प्रदेश इकाई से ये अपेक्षा रहती है कि वो राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों में ज्यादा 'ताकत' दिखाएगी, लेकिन मंगलवार को ऐसा नहीं दिखा. इसके पहले राष्ट्रपति चुनाव के पूर्व विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा जब रांची में कांग्रेस विधायकों-सांसदों के साथ बैठक करने पहुंचे थे, तब भी मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सहित 3 विधायक व्यक्तिगत व्यस्तता का हवाला देकर नहीं पहुंचे थे. इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में कम से कम 9 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी की गाइडलाइन को दरकिनार कर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला था. कांग्रेस नेतृत्व समझ नहीं पा रहा है कि ऐसे विधायकों को कैसे चिन्हित किया जाए? कांग्रेस की आंतरिक स्थिति से वाकिफ लोग जानते हैं कि अगर इसे आधार बनाकर पार्टी ने अपने विधायकों पर कार्रवाई की तो पार्टी में टूट हो सकती है.

ये भी जानें 
विधायकों में इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, उमाशंकर अकेला और मंत्री बन्ना गुप्ता तक कई बार अलग-अलग मुद्दों पर अपनी ही सरकार के स्टैंड पर नाराजगी जता चुके हैं. दो-तीन दफा विधायकों ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी नाराजगी भी रखी है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई ना होने से उनमें नाराजगी है. कांग्रेस के कई विधायक निजी बातचीत में कहते हैं कि हमारी सरकार में ही हमारी भरपूर अनदेखी हो रही है. पार्टी फोरम पर बातें रखने के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा. ऐसे में ज्यादातर विधायकों में मायूसी है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Monkeypox: गढ़वा में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand: मनी लांड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ED का समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget