एक्सप्लोरर

Jharkhand की उप राजधानी दुमका में बनेगा मिनी सचिवालय, सीएम हेमंत सोरेन ने की ये पहल 

Dumka News: झारखंड सरकार ने दुमका में मिनी सचिवालय बनाने का निर्णय लिया है. सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भवन निर्माण विभाग को मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश गया है. 

Jharkhand Mini Secretariat in Dumka: झारखंड (Jharkhand) राज्य की स्थापना के साथ ही दुमका (Dumka) को राज्य की उप राजधानी का दर्जा दिया गया था, लेकिन 20 सालों के बाद भी यहां इससे जुड़ी संरचनाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं. अब झारखंड सरकार ने यहां मिनी सचिवालय बनाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भवन निर्माण विभाग को मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश है. दुमका के विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) की अगुवाई में 2 दिन पहले विधायकों के एक दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा था. 

रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर है दुमका 
दुमका में मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय है, अब इसे मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने की योजना है. दुमका राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर है. ये राज्य की संथाल परगना कमिश्नरी का मुख्यालय है. इसे उप राजधानी बनाए जाने के पीछे का उद्देश्य ये था कि संथाल परगना कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले जिलों के लोगों को राज्यस्तरीय कार्यालयों से जुड़े कार्य के लिए लंबी यात्रा ना करनी पड़े, लेकिन अब तक यहां जरूरी आधारभूत संरचनाएं विकसित नहीं हो पाई हैं. 

सुविधाओं की है कमी 
दुमका में स्वास्थ्य, शिक्षा, न्यायालय और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी आवश्यक संरचनाओं के विकास की मांग लंबे समय से होती रही है. राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की है, जिसे एमसीआई ने भी मान्यता प्रदान कर दी है. शिक्षा की बात करें तो 1992 में यहां सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, लेकिन यहां आज भी प्रोफेसरों, कर्मियों और अन्य सुविधाओं की काफी कमी है. दुमका में झारखंड हाईकोर्ट के बेंच की स्थापना की मांग भी लंबे अरसे से हो रही है. माना जा रहा है कि यहां मिनी सचिवालय की स्थापना के बाद अन्य चिरलंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Crime News: फोन पर करती थी बात, भड़के पति ने हत्या करने के बाद पत्नी के शव को खदान में फेंका...फिर किया ये काम 

Jharkhand Cold Weather: झारखंड में शीतलहर के बीच बारिश की संभावना, रहें सतर्क...भारी पड़ सकती है लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget