एक्सप्लोरर

Jharkhand Cold Weather: झारखंड में शीतलहर के बीच बारिश की संभावना, रहें सतर्क...भारी पड़ सकती है लापरवाही

Jharkhand Cold Wave: झारखंड (Jharkhand) में ठंड की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. 27 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 28 और 29 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में सर्दी का सितम जारी है. राजधानी रांची (Ranchi) समेत पूरे राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन भी बढ़ गई है. कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, रामगढ़ समेत तमाम जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है. इस बीच मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है. 27 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 28 और 29 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

कब होती है गंभीर शीतलहर
गौरतलब है कि, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो इसे ठंडा दिन कहा जाता है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीतलहर घोषित की जाती है. वहीं, गंभीर शीतलहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है या यह सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक नीचे होता है.

क्रिसमस के दिन साफ रहेगा आसमान 
इस बीच बता दें कि, गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में रांची और कांके में क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. सुबह के वक्त अभी भी कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन आसमान साफ रहेगा.

मंत्री ने दिए ये निर्देश 
इस बीच झारखंड सरकार में मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर अधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव का प्रबंध करने और कंबल वितरण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि, 'बढ़ती ठंड के मद्देनजर सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव का प्रबंध करने तथा कंबल वितरण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया गया है. अगर आपके आसपास किसी को कंबल की जरूरत हो, तो नजदीकी प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें.' 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर बंधना टोपनो को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

Jharkhand: क्रिसमस और नए साल से पहले पर्यटकों लुभाने लगा है Patratu Dam, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुई झील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget