एक्सप्लोरर

Water Tax: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में पानी पीना हुआ महंगा, 50 प्रतिशत तक बढ़ा वाटर टैक्स...भड़के लोग

Jharkhand News: झारखंड सरकार की नई नीति के अनुसार नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले आवासीय उपभोक्ताओं को वाटर कनेक्शन लेने के लिए न्यूनतम 7 हजार रुपये से लेकर 42 हजार रुपये तक का भुगतान करना होगा.

Jharkhand New Water Tax Policy: झारखंड (Jharkhand) राज्य सरकार की नई जल कर नीति के चलते वाटर कनेक्शन (Water Connection) का शुल्क 14 गुणा तक बढ़ गया है. वाटर टैक्स (Water Tax) में भी 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है. इस फैसले का जोरदार विरोध हो रहा है. बुधवार को रांची (Ranchi) की मेयर आशा लकड़ा (Asha Lakra) की अगुवाई में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और रांची नगर निगम के पार्षदों ने राजभवन के सामने धरना दिया. इसके पहले मंगलवार को भी मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था. आंदोलित संगठन सरकार से जल कर नीति वापस लेने की मांग कर रहे हैं. 

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को भी देना होगा शुल्क 
बता दें कि, झारखंड सरकार की नई जल कर नीति के अनुसार नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले आवासीय उपभोक्ताओं को वाटर कनेक्शन लेने के लिए न्यूनतम 7 हजार रुपये से लेकर 42 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ेगा. व्यावसायिक, सांस्थानिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले कनेक्शन की दरों में भी भारी वृद्धि की गई है. इसके पहले वाटर कनेक्शन के लिए 500 रुपये चुकाना पड़ता था. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को भी वाटर कनेक्शन के लिए शुल्क चुकाना होगा, जबकि पहले उन्हें निशुल्क कनेक्शन दिया जाता था. 

सरकार के फैसले को बताया जनविरोधी 
बुधवार को राजभवन के सामने धरने में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रांची की मेयर आशा लकड़ा ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि नई जल कर नीति नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव के पारित होने के बाद लागू होनी थी. बोर्ड ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया लेकिन इसके बावजूद सरकार ने जबरन फैसला थोप दिया है. उन्होंने कहा कि इसके पहले आवासीय उपभोक्ताओं को प्रति किलोलीटर पेयजल का उपभोग करने पर 6 रुपये देना पड़ता था, अब इसके बदले लोगों को प्रति किलोलीटर 9 रुपये का भुगतान करना होगा. 50000 लीटर से अधिक जल का उपयोग करने पर 10.80 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से भुगतान करना होगा. धरने में भाजपा सहित विभिन्न नागरिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. 

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी जताई नाराजगी 
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी वाटर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि पर गहरी नाराजगी जताई है. चैंबर की ओर से जारी एक प्रेस वक्तव्य में राज्य सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि राज्य में जलापूर्ति का ढांचा कमजोर है. सरकार को पहले जलापूर्ति की लाइनों का विस्तार और इसका ढांचा दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Ind vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को रांची में होगा मुकाबला, सरकार ने दी है ये छूट

CRPF Jawan Arrested: प्रशांत बोस के बाद गिरफ्त में आया CRPF का जवान, नक्सलियों को करता था एके-47 और कारतूस की सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget