एक्सप्लोरर

Jharkhand News: स्कूल में 'जय श्रीराम' बोलने पर पूरी क्लास दो दिन के लिए सस्पेंड, विहिप ने की कार्रवाई की मांग

Bokaro News: स्कूल की प्रिंसिपल अलिशा मंजुनी ने कहा कि छात्रों को स्कूल में अनुशासनहीनता व शिक्षक का आदेश नहीं मानने पर एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया था. जबकि पूरी क्लास को सस्पेंड नहीं किया गया.

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो (Bokaro) से एक हैरान करने वाला ममाला सामने आया है. दरअसल, बोकारो जिला स्थित   गोमिया में चल रहे एक मिशनरी स्कूल में 'जय श्रीराम' बोलने पर प्रिंसिपल ने दसवीं क्लास के सभी स्टूडेंट्स को दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है. साथ ही इनकी डायरी में शिकायत लिखकर पैरेंट्स को मंगलवार को स्कूल बुलाया गया था. 

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के धनबाद विभाग के मंत्री विनय कुमार ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख जांच कर कार्रवाई की मांग की है. विनय ने कहा कि लोयला इंग्लिश स्कूल में पांच अप्रैल को दसवीं की कक्षा चल रही थी, इसी दौरान किसी बच्चे ने जय श्रीराम बोल दिया. इसके बाद शिक्षक ने सजा के तौर पर सभी छात्रों को अगले चार पीरियड के लिए सस्पेंड कर कक्षा से बाहर कर दिया. वहीं इसके साथ ही छह अप्रैल तक के लिए पूरी क्लास को सस्पेंड भी कर दिया. 

प्रिंसिपल ने दी सफाई
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल अलिशा मंजुनी ने कहा कि छात्रों को स्कूल में अनुशासनहीनता व शिक्षक का आदेश नहीं मानने पर एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया था. सारे बच्चों को सस्पेंड नहीं किया गया था. वहीं इससे पहले ऐसा ही केस मध्य प्रदेश के सागर स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था. दरअसल, यहां स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट्स ने लंच ब्रेक के दौरान 'जय श्रीराम' के नारे लगा दिए थे. वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया था. इतना ही नहीं, उनसे माफीनामा तक लिखवा लिया गया था. वहीं जब मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास पहुंचा तो एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने स्कूल को नोटिस जारी कर दिया. इस मामले से हड़कंप मचा हुआ था.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur Violence : जमशेदपर में तनाव के बीच धारा 144 लागू, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget