एक्सप्लोरर

Jamshedpur Violence : जमशेदपर में तनाव के बीच धारा 144 लागू, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

Jamshedpur Violence : जमशेदपुर में सामाजिक माहौल गरम है. दो समुदायों के बीच पथराव की घटनाओं के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Jamshepur : बिहार, बंगाल के बाद अब सीमावर्ती झारखंड में भी दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. रामनवमी के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में दो जगहों पर पथराव की घटना के बाद शनिवार की रात सड़क पर खूब हंगामा हुआ. इसके बाद रविवार शाम जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ. दोनों तरफ से जमकर हुए पथराव की चपेट में पुलिस भी आई. फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

पथराव के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात 

रामनवमी जुलूस को लेकर हल्दीपोखर और जुगसलाई में सामाजिक तनाव के बाद जमशेदपुर एक बार फिर सुलग उठा है. रविवार को शहर के शास्त्री नगर में दो समुदायों ने जमकर बवाल किया. हालांकि, इलाके में शाम दो समुदायों के बीच अनहोनी होने की आशंका सब को थी  दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव और हंगामे के बाद बड़ी मुश्किल से हालत काबू में आए हैं. फिलहाल इलाके में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के साथ ही बड़ी संख्या में जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. कई लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है.

पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त ने की शांति की अपील 

 रामनवमी तनाव के बाद हिंदूवादी संगठनों की ओर से जिला प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोले जाने का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ है कि एक बार फिर शुरू हुए ताजा विवाद ने आग में घी डालने का काम किया है. फिलहाल पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने सभी शहर वासियों से और जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है. इसके आलोक में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट,क्यूआरटी,आएएफ आदि की  तैनाती की गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपसे अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें. ऐसे कोई भी उकसाने वाले शब्द या मैसेजे व्हाट्सएप या किसी अन्य मीडिया से प्रसारित ना करें.

किसी भी असामाजिक घटना की प्रशासन को करें सूचित 

कोई भी अप्रिय या असामाजिक घटना घटती हुई नजर आए तो इसे अविलंब प्रशासन को सूचित करें. उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, कंट्रोल रूम एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं . सभी शहरवासी शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे इसकी में अपेक्षा करती हूं.  

ये भी पढ़ें :-Jamshedpur Violence: झारखंड के जमशेदपुर में दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी के साथ दुकानों में की आगजनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget