एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य में दो दिनों का शोक, नहीं होंगे कोई सरकारी कार्यक्रम

Jagarnath Mahato Death: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की चेन्नई में निधन के बाद झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. मंत्रिमंडल की गुरुवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है.

Jagarnath Mahato Passed Away: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार (6 अप्रैल) की सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. अस्पताल के एक वरिष्ठ उॉक्टर ने यह जानकारी दी. वह 57 वर्ष के थे और कोरोना काल में संक्रमण के चलते उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले दिनों अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह उनका निधन हो गया.

सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित

उनके सम्मान में झारखंड सरकार ने छह अप्रैल से दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है. शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!'. सोरेन ने कहा कि अपूरणीय क्षति है. आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया.

सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित 

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की गुरुवार को होने वाली बैठक भी महतो के असामयिक निधन से स्थगित कर दी गई है. इस संबन्ध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सूचना जारी की है. साथ ही आज से राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान राज्य में कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे.

फेफड़ों का चेन्नई के अस्पताल में कराया गया था प्रत्यारोपण 

इससे पूर्व चेन्नई स्थित एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल के चिकित्सक डा. अपार जिंदल ने बताया कि महतो ने आज अस्पताल में सुबह अंतिम सांस ली. कोरोना काल में कोराना संक्रमित होने के बाद महतो का इसी अस्पताल में इलाज किया गया था और नवंबर 2020 में उन्हें फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया था. जगरनाथ महतो के परिवार में उनका एक पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं. वह गिरिडीह के डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे.

बीजेपी के उपाध्यक्ष रघुबर दास ने भी जताया शोक 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विनम्र और मृदुभाषी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की स्तब्ध करने वाली सूचना मिली. इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है. टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा.' दास ने कहा कि अपने बात- व्यवहार से वह पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं.

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने पूरे राज्य के लिए दुखदायी बताया 

भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है. लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है. राजनैतिक मत भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं.

ये भी पढ़ें :Jagarnath Mahato Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget