एक्सप्लोरर

Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में 150 मोबाइल के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहे हैं डॉन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Ranchi News: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Jail) के भीतर 150 से भी ज्यादा मोबाइल सिम एक्टिव हैं. इसे लेकर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है साथ ही कठोर कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है. 

Jharkhand Ranchi Birsa Munda Jail: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के अलावा धनबाद और हजारीबाग स्थित जेलों में बंद गैंगस्टर्स मोबाइल-सेलफोन के जरिए गिरोह ऑपरेट कर रहे हैं. ये चौंकाने वाला खुलासा टेक्निकल इन्क्वायरी में हुआ है. एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टेक्निकल सेल ने जांच में पाया है किरांची शहर के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Jail) के भीतर 150 से भी ज्यादा मोबाइल सिम एक्टिव हैं. पुलिस मुख्यालय ने जेल के भीतर सक्रिय सिमकार्ड नंबर, व्हाट्सएप नंबर, आइईएमईआई नंबर और वर्चुअल नंबर के ब्योरे के साथ ये रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. एक माह पहले झारखंड के धनबाद (Dhanbad) स्थित मंडल कारा से भी कुख्यात गैंगस्टर्स द्वारा डॉक्टरों और व्यवसायियों को लगातार थ्रेट कॉल की पुष्टि टेक्निकल जांच में हुई थी. इसके बाद यहां के जेलर अमर तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि जेल अधीक्षक अजय कुमार के खिलाफ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग चलाने की सिफारिश की गई है. 

जांच में सामने आई ये बात 
इसी तरह एक आपराधिक मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने पाया कि झारखंड की हजारीबाग के जेपी सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर्स कम से कम 6 मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस जेल में बैठा अपराधी दिल्ली में अपने गैंग के लोगों को मोबाइल के जरिए निर्देश देता है. दिल्ली पुलिस ने इस बाबत हाल में ही झारखंड पुलिस को एक पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है. दिल्ली पुलिस के इस पत्र के आधार झारखंड के जेल आईजी मनोज कुमार ने झारखंड सरकार से हजारीबाग के जेपी सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है.


Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में 150 मोबाइल के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहे हैं डॉन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कराई गई टेक्निकल जांच
इन तीनों जेलों में से सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का है. इस जेल के भीतर करीब 200 मोबाइल के उपयोग की पुख्ता सूचनाओं के आधार पर रांची के खेलगांव थाने के प्रभारी मनोज कुमार महतो ने खुद 3 माह पहले एक मार्च 2022 को एफआईआर (केस नंबर 15/2022) दर्ज कराई थी. इस एफआईआर में बताया गया था कि बिरसा मुंडा जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमन साहू, अमन सिंह, सुजीत सिन्हा, शीतल महतो, हरिकिशोर प्रसाद उर्फ किशोर, सूरज कुमार सिंह, राजू सिंह, हरि तिवारी मोबाइल का इस्तेमाल रंगदारी मांगने और अपने गिरोह के लोगों को निर्देश देने के लिए करते हैं. एफआईआर में इन गैंगस्टर्स के अलावा जेल कर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है. इसी एफआईआर के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने टेक्निकल जांच कराई.

पहले भी बरामद हो चुके हैं मोबाइल फोन 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच की जो रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी गई है, उसमें आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ-साथ जेल में मोबाइल नेटवर्क को जाम करने के लिए जैमर को अपग्रेड करने की भी जरूरत बताई गई है. फिलहाल रांची सेंट्रल जेल में टू जी जैमर लगा है, लेकिन अपराधी फोर जी नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं. जेल में हुई छापेमारी में पहले कई बार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand High Court में रांची हिंसा की NIA जांच की मांग वाली याचिका दायर, 2 लोगों की हुई थी मौत

Ranchi Violence: सीएम हेमंत सोरेन बोले रांची युद्ध का मैदान नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget