एक्सप्लोरर

Jharkhand: रांची और जमशेदपुर में कोरोना विस्फोट, 3 दिनों में 100 स्वास्थ्यकर्मी मिले कोविड पॉजिटिव

Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में बीते 3 दिनों में रांची और जमशेदपुर में करीब 100 मेडिकल कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राज्य की राजधानी में ही कुल 2500 एक्टिव केस हैं.

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना की बेलगाम रफ्तार ने अब अपनी चपेट में राज्य के स्वास्थ्या कर्मियों को भी लेना शुरू कर दिया है. राज्य में पिछले 3 दिनों के भीतर रांची और जमशेदपुर स्थित सरकारी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों के लगभग 100 स्वास्थ्यकर्मी कोविड संक्रमित पाए गए हैं. इनमें डॉक्टर, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के छात्र, पारा मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं. कोरोना के संक्रमण ने इस बार अपने चपेट में रांची स्थित रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज को ले लिया है. रिम्स में करीब 40 मेडिकल के छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल की टर्मिनल परीक्षा तक को स्थगित करना पड़ा है. केवल स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि रिम्स और रांची स्थित सदर अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा सीनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं.

रिम्स में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले  
रिम्स में सोमवार को 134 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 19 कर्मियों सहित कुल 34 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. रिम्स के नर्सिंग कॉलेज की दो दर्जन से अधिक छात्राएं भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं हैं. रिम्स और राज्य में लगातार बढ़ते मामलों को देखकर रिम्स के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने यह आशंका जताई है कि राज्य में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की घुसपैठ हो चुकी है. आपको यह बता दें कि राज्य में ओमिक्रोन की जांच के लिए जरूरी जिनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था फिलहाल नहीं है.

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भी सामने आए कोरोना के मामले
जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 21 छात्रों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 21 संक्रमितों में 10 छात्र और 11 छात्राएं हैं. इसके पहले जमशेदपुर के इसी अस्पताल के अधीक्षक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एमजीएम अस्पताल में कोरोना के इतने मामलों के सामने आने के बाद कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जमशेदपुर के सदर अस्पताल में भी अब तक कुल 11 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं.

राजधानी में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
आपको बता दें कि कोरोना का कहर केवल रांची के अस्पतालों में ही नहीं देखने को मिल रहा है बल्कि राज्य के कई सरकारी दफ्तरों में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. हटिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में 21 अफसर और कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. वहीं राज्य के सचिवालय के अलग-अलग विभागों में भी राज्य के एक दर्जन से ज्यादा अफसर और कर्मी के संक्रमित होने की खबर है. राज्य की राजधानी के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो मंगलवार शाम तक रांची में 2500 एक्टिव केस थे.       

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना, राज्य के हर जिले में मिल रहे हैं संक्रमित मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget