एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: Jharkhand में सामने आए कोरोना के 53 नए केस, जानें कितने मरीजों की हुई है मौत 

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो 2 सप्ताह में बढ़कर 279 तक पहुंच गई है.

Jharkhand Corona Update: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की तरफ से मंगलवार रात जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 2 सप्ताह में राज्य में संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत (Death) हुई जो पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला था. राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो सिर्फ 2 सप्ताह में सवा चार गुना बढ़कर 279 तक पहुंच गई है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 23 नए मामले राजधानी रांची (Ranchi) और देवघर (Deoghar) से सामने आए हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में अब तक कुल 430215 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. 

आयोजनों के लिए सशर्त दी गई है अनुमति 
इस बीच आपको बता दें कि, झारखंड सरकार ने 27 महीने बाद कोरोना से संबंधित सभी तरह की गतिविधियों को सशर्त अनुमति दे दी है. इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) ने आदेश भी जारी कर दिया है. आदेश के बाद अब राज्य में मेला और प्रदर्शनी का आयोजन हो सकेगा, जुलूस भी निकाले जा सकेंगे. सरकार के इस फैसले के बाद इस साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और मेले के साथ श्रावणी मेले का भी आयोजन हो सकेगा.

निर्देशों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि गतिविधियों में छूट सशर्त दी गई है. शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने पूर्व के आदेश के तहत खुले स्थान पर 500 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध या विशेष परिस्थिति में उपायुक्त की अनुमति की बाध्यता भी खत्म कर दी है. संक्रमण को रोकने के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों में, 'बंद जगहों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित किया गया है.'

नियमों का करना होगा पालन
- बंद स्थानों वाले कार्यस्थलों व सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूरी.
- सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग भी अनिवार्य.
- कार्य स्थलों पर हैंडवॉश के साथ सैनिटाइजर हर हाल में रखना होगा.
- सार्वजनिक स्थान पर थूकना प्रतिबंधित, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई. 

जांच के साथ बढ़ेगी मरीजों की संख्या 
विशेषज्ञों की मानें तो कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ने से संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होगा. अभी राज्य में टेस्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है. रांची जिले में सिर्फ एक सरकारी केंद्र पर कोरोना की टेस्टिंग हो रही है.

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर CM हेमंत सोरेन ने दिया संकेत, दुविधा बरकरार 

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं शामिल हुई JMM, जानें Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget