एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर CM हेमंत सोरेन ने दिया संकेत, दुविधा बरकरार 

Presidential Election: यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं जाकर हेमंत सोरेन ने इशारों में अपनी मंशा जाहिर कर दी है. सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की है.

JMM Stand on Presidential Election 2022: यूपीए गठबंधन में शामिल और कांग्रेस (Congress) के साथ मिलकर झारखंड (Jharkhand) में सरकार चला रही झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) की दुविधा राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी भी बरकरार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemanr Soren) ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के रुख पर अंतिम फैसला करने से पहले सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से भी मुलाकात की. बताया जा रहा है कि शाह और खड़गे से मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा की.

JMM के रुख का इंतजार 
अब बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के आधिकारिक रुख का इंतजार है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देने का फैसला करता है. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जो आदिवासी महिला हैं, ओडिशा से ताल्लुक रखती हैं और झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं या विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को, जो झारखंड से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और जिनके चयन में जेएमएम की भी सहमति रही है.

यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं गए हेमंत सोरेन 
हालांकि, सोमवार को दिल्ली में मौजूद रहने के बावजूद यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं जाकर हेमंत सोरेन ने इशारों में ही सही अपनी मंशा जाहिर तो कर ही दी है. दरअसल, झारखंड में आदिवासी मतदाताओं की संख्या और आदिवासियों के राजनीतिक दल होने की पहचान के कारण हेमंत सोरेन एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार के विरोध करने का जोखिम नहीं उठा सकते और इसलिए हेमंत सोरेन यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं गए.


Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर CM हेमंत सोरेन ने दिया संकेत, दुविधा बरकरार 

कांग्रेस आलाकमान के संकेत का इंतजार
सूत्रों की मानें तो हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को झारखंड की राजनीतिक स्थिति और अपनी राजनीतिक मजबूरियों से अवगत करा दिया है और अब झारखंड में गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर उन्हें कांग्रेस आलाकमान के संकेत का इंतजार है.

JMM ने बुलाई थी बैठक 
एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर राष्ट्रपति पद के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था. शनिवार को ही इस संबंध में फैसला करने के लिए जेएमएम ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को राष्ट्रपति चुनाव में निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया था और साथ ही ये भी कहा गया था कि अंतिम फैसला करने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Crime News: मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने चाकू और हथौड़े से किया वार, प्रमिका और उसके भाई को भी उतारा मौत के घाट 

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा के नामांकन में नहीं शामिल हुई JMM, जानें Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget