एक्सप्लोरर

Jharkhand News: बीजेपी के आरोपों पर सीएम हेमंत सोरेन के बचाव में आगे आई कांग्रेस, जानें क्या कुछ कहा?

JMM: बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस अब सीएम के बचाव में आगे आ गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सीएम पर आरोप लगाने वाले बीजेपी के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है. सरकार को कोई खतरा नहीं है. सीएम पर आरोप लगाने वाले बीजेपी के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेता ने सीएम की पत्नी के नाम पर 11 एकड़ जमीन आवंटित किये जाने का जो आरोप लगाया है वह निराधार है. पूर्व में सीएम ने पत्थर खदान आवंटन मामले में अपने ऊपर लगे आरोप के बाद इसे सरेंडर कर दिया था. अब अगर जमीन आवंटन का मसला है तो सक्षम एजेंसी इसे देखेगी. उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है. आरोप जब तक साबित न हो उन्हें सच कैसे माना जायेगा? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व सीएम रघुवर दास का नाम लिए बगैर कहा कि आरोप लगाने वाले खुद के बारे में भी पांच बात कहते तो ठीक रहता. उन पर खुद भ्रष्टाचार के कई तरह के गंभीर आरोप रहे हैं.बता दें कि पूर्व सीएम रघुवर दास ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम हेमंत सोरेन पर कई गंभीर लगाये थे.

उन्होंने कहा था कि सीएम ने अपनी पत्नी के नाम पर गलत तरीके से औद्योगिक जमीन आवंटित कराई है. इसके अलावा सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र के नाम पर पत्थर खदान का लीज गलत तरीके से आवंटित किया गया है.

Petrol Diesel Price Today: देश के तमाम राज्यों में आज Petrol- Diesel कितना हुआ महंगा? चेक करें दिल्ली से एमपी तक अपने स्टेट की रेट लिस्ट

राज्यपाल रमेश बैस को सौंपा ज्ञापन

रघुवर दास के आरोपों के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था. इसमें कहा गया है कि सीएम हेमंत सोरेन और सरकार पर निराधार आरोप लगाये जा रहे हैं. इस शिष्टमंडल ने राज्यपाल से कहा था कि राज्य सरकार को बदनाम और अस्थिर करने की साजिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Latehar News: जनजातीय टाना भगत समुदाय का प्रदर्शन, लातेहार जिला कलेक्ट्रेट में लगाए ताले, कर रहे ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget