एक्सप्लोरर

Jharkhand Ragi News: गुमला जिले में मोटे अनाज 'रागी' ने लाई क्रांति, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने शुरू की केस स्टडी

Ragi News: झारखंड के गुमला में रागी से बने लड्डू, भुजिया और आटा का उत्पादन किया जा रहा है जो कुपोषण एवं एनीमिया से लड़ने में मददगार है क्योंकि यह प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है.

Jharkhand News: झारखंड का अत्यंत गरीबी और नक्सली घुसपैठ के लिए पहचाने जाने वाला एक जिला अब एक प्रकार के मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों को लेकर एक मूक क्रांति का गवाह बन रहा है, जो कुपोषण को रोकने में मदद कर सकता है. एक युवा सुशांत गौरव की इस पहल ने इस वन आच्छादित जिले में एक नए कृषि-उद्योग को बढ़ावा दिया है. गौरव कहते हैं कि वह गुमला को पूर्वी भारत में रागी (मडुआ) की राजधानी बनाना चाहते हैं. राज्य की राजधानी रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित गुमला में उनके काम को 'लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री के उत्कृष्टता पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है. यह पुरस्कार देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को मान्यता देता है.

आपको बता दें कि, इससे पहले गुमला की अर्थव्यवस्था बारिश पर आधारित धान की फसल के इर्द-गिर्द ही केंद्रित थी. उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि रागी की खेती राष्ट्रीय बीज निगम के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की खरीद के साथ शुरू हुई. उन्होंने कहा कि, शुरू में 1,600 एकड़ में रागी की खेती की गई जो अब बढ़कर 3,600 एकड़ हो गई है. इससे शुद्ध मुनाफा 300 प्रतिशत बढ़ा है. इसकी सफलता की कहानी में जिस चीज ने मदद की वह सखी मंडल समूह द्वारा खरीद है. गौरव ने कहा हमने रागी खरीद केंद्र स्थापित किया जो झारखंड में पहला ऐसा केंद्र है. रागी से बने लड्डू, भुजिया और आटा का उत्पादन किया जा रहा है जो कुपोषण एवं एनीमिया से लड़ने में मददगार है क्योंकि यह प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है.

गुमला मॉडल पर हो रही है केस स्टडी
गौरव शुक्रवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे. यह पहली बार है कि झारखंड के किसी जिले को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. रागी प्रसंस्करण केंद्रों की मालिक और इसका संचालन सिर्फ महिलाएं करती हैं. साथ ही ब्रांड जोहार रागी के अंतर्गत हर दिन एक टन रागी का आटा, 300 पैकेट रागी के लड्डू और 200 पैकेट रागी के नमकीन का उत्पादन किया जाता है. भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के तहत महात्मा गांधी नेशनल फेलो अविनाश कुमार ने उपायुक्त की ओर से हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एक ‘केस स्टडी प्रेजेंटेशन’ दिया. उन्होंने कहा कि संस्थान गुमला मॉडल पर एक ‘केस स्टडी’ कर रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बिजनेस स्कूलों में प्रसारित किया जाएगा और नौकरशाहों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

किसे कहते हैं मोटा अनाज?
मोटे अनाज या पोषक-अनाज के महत्व को स्वीकार करते हुए और लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के साथ-साथ घरेलू और वैश्विक मांग पैदा करते हुए भारत ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के संकल्प की अगुवाई की. भारत के इस प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला. मोटा अनाज छोटे बीज वाले पादपों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य शब्द है, जिसे अक्सर पोषक-अनाज या शुष्क भूमि-अनाज कहा जाता है. साथ ही इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, काकुन, चीना, सावा और कोदो शामिल हैं.

Ranchi: नियोजन नीति के खिलाफ CM आवास घेरने की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज, हिरासत में कई छात्र नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget