एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन के बयान के बाद बीजेपी ने की माफी की मांग कहा- पार्टी के हर कार्यकर्ता का दुखाया दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान के बाद बीजेपी ने सीएम से माफी की मांग की है. बीजेपी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दिल दुखाया है.

Ranchi  News: बीजेपी ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह आरोप लगाने के लिए माफी की मांग की है. सीएम ने कहा था कि आयकर विभाग का एक अधिकारी जिस वाहन में बैठकर छापेमारी करने गया था उसे विपक्षी दल ने उपलब्ध कराया था. यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में वाहन के कथित मालिक का एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए बीजेपी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने तथ्यों की जांच किए बिना टिप्पणी की है.

वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो क्लिप में दिनेश महतो नामक व्यक्ति खुद को वाहन का मालिक बता रहा है. वह कहता है कि उसने अपनी गाड़ी एक कार्यक्रम के लिए बीजेपी को किराए पर दी थी और पार्टी ने जो पार्किंग स्टीकर उस पर चिपकाया था वह उसे हटाना भूल गया था. वीडियो में उसने कहा है, "मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हूं, चाहे वह बीजेपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा या कांग्रेस हो."

Jharkhand News: झारखंड में कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, BJP पर साधा निशाना

शुक्रवार को सीएम ने लगाया था आरोप
इस वाहन का इस्तेमाल बाद में आयकर विभाग के अधिकारी ने छापेमारियों के लिए किया और बीजेपी का स्टीकर उस पर चिपका हुआ था. बीजेपी प्रवक्ता मिस्फिका हसन ने बताया, "मुख्यमंत्री ने तथ्यों की पड़ताल किए बगैर सार्वजनिक मंच से भारतीय जनता पार्टी और संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री का पद स्वयं संवैधानिक है. मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दिल दुखाया है. हम उनसे सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं ." पलामू में एक सरकारी कार्यक्रम में सोरेन ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि आयकर विभाग के अधिकारी बीजेपी द्वारा उपलब्ध वाहन में बैठकर छापेमारी करने जाते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बयान कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल और प्रदीप यादव पर टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी के कुछ घंटे बाद आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget