एक्सप्लोरर

Jharkhand: त्योहार के दौरान हिंसा-उपद्रव करने वालों की खैर नहीं! CM सोरेन का अधिकारियों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा और अपराध को स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Jharkhand Latest News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व समेत अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने, असामाजिक तत्वों की ओर से किसी हिंसा, उपद्रव और संगठित अपराध पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया.

वहीं मुख्यमंत्री की तरफ से बिजली अधिकारियों को कहा गया कि अभी वर्तमान समय में छोटे-छोटे कस्बों में भी पर्व-त्योहारों को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है. इन पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. पूरी तैयारी रखी जानी चाहिए. इसके लिए बिजली विभाग को बैकअप तैयार रखने समेत कई अन्य मुद्दों पर निर्देश दिए गए हैं.

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश 
सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही पूजा-पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. पूजा-पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी आदेश दिए हैं. इसके साथ ही पर्व-त्योहारों के दौरान तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर भी लगाम लगाई जाएगी.

‘शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने चाहिए त्योहार’
मुख्यमंत्री ने कहा पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने चाहिए. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें. पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव और संगठित अपराध को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इन्हें बिना देरी के रोका जा सके, इसकी पुख्ता तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही अपराध को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने इन लोगों का बिजली बिल किया माफ, शहीद अग्निवीरों के परिवार के लिए भी बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget