एक्सप्लोरर

Jharkhand Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में घमासान, विधायक नाराज, प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे

Jharkhand Cabinet Expansion News: झारखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं. कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. कांग्रेस से तीन विधायकों ने शुक्रवार को शपथ ली.

Jharkhand News: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस खेमे में घमासान मचा गया है. दरअसल, कांग्रेस की तरफ से पुराने मंत्री रिपीट किए गए हैं. इस बात से कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं. नाराजगी की वजह से कई विधायक सर्किट हाउस में गोलबंद थे. अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सरकारी आवास पर 12 विधायक पहुंचे हैं. जो विधायक गोलबंद हुए उनमें इरफान अंसारी और अंबा प्रसाद सहित अन्य विधायक शामिल हैं. बता दें कि तीन फरवरी को सीएम चंपई सोरेने के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ग्रहण किया था.

शुक्रवार को तीन पुराने कांग्रेस के चेहरे सरकार में शामिल 

जिन आठ विधायकों ने शुक्रवार (16 फरवरी) को मंत्री पद की शपथ ली उनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन और बेबी देवी शामिल हैं. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल ये तीनों कांग्रेस के विधायक हैं. इनमें बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को छोड़कर सारे नेता हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रहे थे. बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं. इस तरह से चंपई सोरेन की सरकार में कुल चार मंत्री कांग्रेस कोटे के शामिल किए गए हैं. नई सरकार में मौका नहीं मिलने से पार्टी के दूसरे विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है.

Jharkhand Cabinet Expansion: बसंत सोरेन के डिप्टी CM बनने पर सस्पेंस! CM चंपई सोरेन के बयान से मिले संकेत

झारखंड में हो सकते हैं कुल 12 मंत्री

झारखंड में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 12 हो सकती है. अभी तक कुल 11 मंत्री शपथ ले चुके हैं. 12वीं जगह खाली है. जब हेमंत सोरेन सीएम थे तब भी महागठबंधन की सरकार में 11 ही मंत्री थे. 

सीता सोरेन को नहीं मिली जगह

हेमंत सोरेन के दिवंगत बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक सीता सोरेन को नई सरकार में जगह नहीं मिली. उनकी नाराजगी पहले भी सामने आई थी लेकिन 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल हुई थीं और सरकार के पक्ष में वोट किया था.

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget