एक्सप्लोरर

Jharkhand Cabinet Expansion: बसंत सोरेन के डिप्टी CM बनने पर सस्पेंस! CM चंपई सोरेन के बयान से मिले संकेत

Basant Soren News: बसंत सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई हैं. शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें भी जगह मिली. लेकिन क्या वो राज्य के डिप्टी सीएम बन पाएंगे इस पर सस्पेंस बन गया है.

Jharkhand News: झारखंड का कैबिनेट विस्तार पर झारखंड के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बड़ा बयान दिया. शुक्रवार (16 फरवरी) को उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. सभी मंत्रियों को उनका दायित्व मिल जाएगा फिर हम अपने काम को आगे बढ़ाएंगे. उपमुख्यमंत्री के पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई चर्चा नहीं है. लेकिन हम विभागों का जल्द ही बंटवारा कर देंगे. सीएम का बयान ऐसे समय में आया है जब ये चर्चा हो रही है कि बसंत सोरेन को राज्य में डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है.

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए करेंगे काम- बन्ना गुप्ता

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, "ये सरकार पूरे पांच साल के लिए जनता ने चुनी थी. जनता को बहुत आशा और उम्मीद है. हमारे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बहुत मजबूती से काम कर रही थी. अभी हमारे नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में हम वो हर काम करेंगे, जो अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की इच्छा होती है. जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा शासन को मजबूती करेंगे."

झारखंड में कल्पना सोरेन का 'पावर', शपथ से पहले मुलाकात करने पहुंचे विधायक

हेमंत सोरेने के छोटे भाई हैं बसंत सोरेन

बता दें कि प्रमुख शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन ने सात अन्य विधायकों के साथ शुक्रवार को चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नयी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बसंत सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं. हेमंत कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. झारखंड के 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें जेएमएम के चाईबासा से विधायक दीपक बिरुआ और बसंत सोरेन हैं.

हफीजुल हसन भी बने मंत्री

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल रहे और अब चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल में भी शामिल किये गये नेताओं में जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी के अलावा कांग्रेस के रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख शामिल हैं.

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बिरसा मंडप में हुआ और इस दौरान जेएमएम नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेता और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे. इससे पहले दो फरवरी को 67 वर्षीय चंपई सोरेन ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

31 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे हेमंत सोरेन

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के 47 विधायक हैं. इनमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17 और आरजेडी का एक विधायक है.

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 26 और ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन पार्टी (आजसू) के तीन विधायक हैं. इनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक-एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं. एक मनोनीत सदस्य भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget