एक्सप्लोरर

Lady Cop Murder: पशु तस्करों की वैन ने महिला दारोगा को कुचला, BJP नेता रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

Ranchi Female Cop Murder: महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या पर बीजेपी नेता रघुवर दास ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. 

Raghubar Das Demand CBI Enquiry in Female Cop Murder: जिस राज्य की पुलिस (Police) ही सुरक्षित ना हो वहां आमजन अपनी सुरक्षा की चिंता किस पर छोड़े. ये कहना है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुवर दास (Raghubar Das) का. बुधवार सुबह महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) के साथ हुई निर्मम घटना पर बोलते हुए उन्होंने दुख व्यक्त किया और साथ ही साथ मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग भी कर डाली. रघुवर दास ने कहा कि, राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जबसे हेमंत सरकार राज्य की सत्ता में आई है गौतस्करों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि पुलिसवालों को भी कुछ नहीं समझा जा रहा है. 

कार्रवाई करने से बच रही है सरकार
बीजेपी नेता ने यहां तक कह दिया कि, मामला सीधा वोट बैंक से जुड़ा है इसीलिए सरकार इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से बच रही है. उन्होंने कहा कि, ''झारखंड की एक और बेटी हिम्मतवाले अपराधियों की शिकार हो गई. ये बहुत ही दुखद और शर्मनाक है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. हेमंत सरकार के राज में गौतस्करों की हिम्मत कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है. मामला वोट बैंक से जुड़ा है, इसलिए कहीं रूपा तिर्की मामले की तरह संध्या टोपनो जी की हत्या भी रहस्य बन कर ना रह जाए.''

ड्राइवर गिरफ्तार, वैन जब्त 
बता दें कि, झारखंड पुलिस की 2018 बैच की दारोगा संध्या पुलिस टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग के लिए रांची-खूंटी रोड पर हुलहुंडू के पास तैनात थीं. पशुओं से लदी एक बोलेरो पिकअप वैन को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए महिला दारोगा को रौंद डाला. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि महिला दारोगा को कुचलने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वैन को भी जब्त कर लिया गया है. 

'झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई है'
बाबूलाल मरांडी ने भी मामले को लेकर कहा है कि, ''झारखंड में अपराधियों की हिम्मत अपने चरम पर है. आज जिस प्रकार गौ तस्करों ने राज्य की राजधानी रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, उससे तो यही लगता है कि प्रतिबंधों के बावजूद गौ तस्करी का बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसके लिए एक पुलिस पदाधिकारी की हत्या भी कोई बड़ी बात नहीं. जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने के चक्कर में आज झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई, अब किसी से छिपी नहीं है. झारखंड पुलिस इन गिरोहों के सरगनाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें.''

ये भी पढ़ें: 

Crime News: महिला मरीजों ने लातेहार के CMO पर लगाया छेड़खानी का आरोप, बताई हैरान करने वाली बात 

Lady Cop Murder: Jharkhand में महिला दारोगा को वैन ने कुचला, BJP नेता बोले- 'राज्य की क्या दुर्दशा हो गई है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget