एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, बोले- 'मुख्यमंत्री जी कदम उठाइए, जनता डरी हुई है'

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, रांची समेत अन्य जगहों से बढ़ते अपराध की खबरें आ रही हैं जो चिंताजनक है.

Babulal Marandi Attack on Hemant Soren Government: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. इसकी तस्दीक राज्य में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से हो रही है. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर पर हमलावर नजर आ रही है. एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है. बाबूलाल मरांडी  (Babulal Marandi) ने कहा है कि, ''मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एक तरफ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी तरफ रांची समेत अन्य जगहों से बढ़ते अपराध की खबरें आ रही है जो अत्यंत चिंताजनक है.'' 

'आम जनता डरी हुई है'
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि, '' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एक तरफ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी तरफ रांची समेत अन्य जगहों से बढ़ते अपराध की खबरें आ रही हैं जो अत्यंत चिंताजनक है. राजधानी के एक होटल में कल पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या, जोन्हा जा रहे दंपति पर हमले में पति की मौत, गिरिडीह जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी खबरें राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. मुख्यमंत्री जी राज्य की इस लुंज-पुंज व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कदम उठाइये, अपराधियों के बढ़ती हिम्मत से राज्य की आम जनता भयाक्रांत है.''

पिता-पुत्र की हत्या 
इस बीच बता दें कि, राजधानी रांची (Ranchi) में एक होटल (Hotel) के कमरे में एक व्यक्ति और उसके पुत्र के शव (Dead Body) मिले हैं, जिनका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेश्वर मेहता (Nageshwar Mehta) और उनके बेटे अभिषेक मेहता (Abhishek Mehta) के रूप में हुई है, जो हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के इचक ब्लॉक के निवासी थे. उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात स्टेशन रोड पर एक होटल में हुई. पुलिस को संदेह है कि दोनों को मारने से पहले, उनके भोजन में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एक फोरेंसिक टीम ने भी होटल के कमरे का दौरा किया और मौके से नमूने एकत्र किए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Dhanbad में राइफल वाली 'बहुरानी' ने लोगों को धमकाया, उग्र रूप को देख डरे मोहल्ले के लोग, जानें फिर क्या हुआ

Jamtara News: मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को दी जा रही छुट्टी, सरकार ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget