एक्सप्लोरर

Jamtara News: मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को दी जा रही छुट्टी, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Jamtara School News: झारखंड के जामताड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में मुस्लिम आबादी का हवाला देते हुए रविवार के बजाय शुक्रवार को अवकाश दिया जा रहा है. अब इस संबंध में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं.

Jamtara School Friday Holiday: झारखंड के जामताड़ा जिले में मुस्लिम बहुल आबादी वाले इलाकों में स्थानीय लोगों के दबाव पर कई स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रविवार के बजाय शुक्रवार को कर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. राज्य के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने कहा है कि मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों को इस संबंध में जांच करने को कहा गया है. जांच के बाद इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इधर जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद ने कहा है कि उनकी जानकारी में प्रशासनिक स्तर पर स्कूलों की छुट्टी बदले जाने का कोई निर्देश प्रशासनिक स्तर पर जारी नहीं किया गया है. इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

गौरतलब है कि जामताड़ा जिले में लगभग 100 से ज्यादा विद्यालय ऐसे हैं, जहां मुस्लिम बहुल आबादी के दबाव पर ग्राम शिक्षा समितियों ने रविवार के बजाय शुक्रवार को सप्ताहिक छुट्टी की व्यवस्था बहाल कर दी. सबसे हैरतअंगेज बात यह कि यह व्यवस्था पिछले एक-डेढ़ साल से चल रही है, लेकिन शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इससे बेखबर रहे. जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें किसी भी मुस्लिम बहुल इलाके में शुक्रवार को छुट्टी किए जाने की जानकारी नहीं है. ग्राम शिक्षा समितियों ने अगर ऐसी व्यवस्था लागू की है तो यह नियम के विरुद्ध है. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

इन स्कूलों में होती है शुक्रवार की छुट्टी

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी की जा रही है, उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर उर्दू, पोखरिया, टोंगोडीह, राजाभीठा, नारोडीह, भगवानपुर, मंझलाडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोखुला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, चीरूडीह, बाबूडीह, जगदीशपुर, मिर्जापुर, आशाडीह, पहाड़पुर, डाभाकेंद, कोल्हरिया, बंदरचुवा, लखनूडीह, जेरुवा, टोपाटांड़, लकड़गढ़ा, आमजोरा, लंगड़ाटांड़छिट, धपको, हरिहरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारादाहा, नवीन प्राथमिक विद्यालय हीरापुर, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़, उत्क्रमित मध्य कुरुवा, प्राथमिक विद्यालय उपरभीठरा, प्राथमिक विद्यालय खूंटाबांध सहित लगभग 100 स्कूल शामिल हैं.

Jharkhand News: कानूनी मोर्चे पर मुश्किल लड़ाइयों में उलझे सीएम Hemant Soren, ये मामले बढ़ा सकते हैं दिक्कत

बताया जा रहा है कि इन इलाकों की मुस्लिम आबादी लगभग 70 फीसदी है. उनके दबाव पर ग्राम शिक्षा समितियों ने कई स्कूलों के नाम के साथ उर्दू स्कूल जोड़ दिया है. कुछ स्कूलों में इसके बोर्ड भी लगा दिए गए हैं. इस व्यवस्था को लागू कराने वाले लोगों का तर्क है कि जब स्कूलों में 70 फीसदी मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं, तो जुमे को होने वाली नमाज के लिए शुक्रवार को ही छुट्टी जायज है. यह मामला सामने आने के बाद दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा है कि यह व्यवस्था नियमों के विरुद्ध है. ऐसे फरमान लागू करना पूरे समाज के लिए चिंतनीय है. वह संसद में भी यह मामला उठाएंगे.

Jharkhand: 'जान देंगे, पर जमीन नहीं!' इस नारे के साथ झारखंड में 28 साल से चल रहा है एक आंदोलन, जानें बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget