एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: सरकारी स्कूलों के यूनिफॉर्म पर चढ़ेगा हरा रंग, BJP बोली- 'तुष्टिकरण कर रही है सरकार'

Ranchi News: झारखंड में छात्रों की पोशाक के रंगों को बदलने की तैयारी की जा रही है. कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक छात्रों को नए रंग वाली पोशाक मिलेगी. लेकिन, रंग को लेकर राज्य की सियासत भी उबल पड़ी है.

Jharkhand School Uniform Colour Politics: झारखंड (Jharkhand) के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म के ग्रीन कलर पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. सरकार ने तय किया है कि क्लास एक से पांच तक छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म का कलर कोड नेवी ब्लू एवं पिंक और क्लास 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का यूनिफॉर्म ग्रीन-व्हाइट होगा. राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) का कहना है कि हरा रंग हरियाली का सुखद अहसास देने और आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला होता है, हमने इसीलिए यह निर्णय लिया है. दूसरी तरफ बीजेपी ने इस निर्णय को तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा करार दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास (Raghubar Das) ने कहा है कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों को मदरसे के रंग में रंग देना चाहती है.

सरकार ने कर ली है तैयारी 
फिलहाल राज्य में स्कूल यूनिफॉर्म के लिए महरून और क्रीम कलर का ड्रेस कोड लागू है. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने निर्देश के बाद नए सत्र से क्लास 6 से लेकर 12 तक ग्रीन-व्हाइट ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी कर ली गई है. बीते महीने सरकार ने राज्य के 35 हजार सरकारी स्कूलों की इमारतों का भी रंग बदलने का निर्देश दिया था. स्कूल भवनों के रंग का थीम भी ग्रीन-व्हाइट रखा गया है. सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के सभी स्टूडेंट्स और कक्षा 6 से 12 तक की गर्ल्स स्टूडेंट को सरकार की ओर से यूनिफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है. अब आगामी सत्र से छठी से 12वीं तक के बॉयज स्टूडेंट को भी निशुल्क यूनिफॉर्म देने का फैसला लिया गया है.

बीजेपी ने जताया एतराज 
सरकार के हालिया आंकड़े के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से बारह तक के छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 47 लाख 10 हजार 525 है. झारखंड शिक्षा परियोजना ने इनके नए यूनिफॉर्म कोड का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शिक्षा मंत्री ने मंजूरी दे दी है. क्लास 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का जो नया यूनिफॉर्म कोड है, वो राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडे और लोगो का कलर-कोड से मिलता-जुलता है. बीजेपी को इस पर सख्त एतराज है.

'सरकार को तुष्टिकरण से मतलब है'
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि, "सरकार को तुष्टीकरण की राजनीति करनी है, इसीलिए सरकारी विद्यालयों और उनके बच्चों की पोशाकों का रंग हरा करने पर ध्यान दे रही है. सरकार अप्रत्यक्ष रूप से सभी विद्यालयों को मदरसे के रंग में रंग देना चाहती है. इसके साथ ही बच्चों को अपनी गंदी राजनीति में घसीटना चाहती है. झारखंड में हजारों शिक्षकों की बहाली लटकी हुई है, लेकिन सरकार की प्राथमिकताएं अलग हैं. कभी स्कूल को हरे रंग में रंग रही है, तो कभी स्कूल के बच्चों की पोशाकों को हरे रंग का कर रही है. हेमंत सरकार को विकास से नहीं केवल तुष्टिकरण से मतलब है."

ये भी पढ़ें:

Hijab Controversy: कर्नाटक के बाद जमशेदपुर तक पहुंचा हिजाब वाला मामला, जमकर हुआ हंगामा

Jharkhand Board Exam Results 2022: झारखंड में आज आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget