एक्सप्लोरर

Dhanbad: गार्ड-हेल्पर की नौकरियों के लिए कतार में लगे बीटेक-पीजी डिग्रीधारी युवक, 5 से 10 हजार है पगार 

Dhanbad News: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी ने नियुक्ति के लिए कैंप लगाया तो ऊंची और टेक्निकल डिग्री वाले युवाओं ने भी लाइन लगा दी. इंटरव्यू के बाद भी कई पद खाली रह गए.

Jobs in Jharkhand: बीटेक, बीबीए, पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन की डिग्रियों वाले युवा भी अब सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, ऑफिस स्टाफ की बेहद कम तनख्वाह वाली नौकरियां करने को तैयार हैं. धनबाद (Dhanbad) स्थित एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए कैंप लगाया तो ऊंची और टेक्निकल डिग्री वाले दर्जनों युवाओं ने भी लाइन लगा दी. कुछ युवाओं को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया है.

5 से लेकर 10 हजार रुपये है तनख्वाह
बोकारो की प्राइवेट कंपनी एसेलेंट सिक्योरिटी सर्विसेज ने 5 से लेकर 10 हजार रुपये तक की तनख्वाह वाले 188 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को धनबाद के बरटांड़ स्थित सरकारी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में कैंप लगाया था. इसके लिए 450 से भी ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी बायोडाटा और शैक्षणिक डिग्रियां लेकर इंटरव्यू के लिए पहुंचे. इनमें से तकरीबन 30 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनके पास बीटेक की डिग्री थी. इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट, बीबीए और ग्रेजुएट डिग्रियों वालों 50 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए.

खाली रह गए कई पद 
टेक्निकल हेल्पर, गार्ड, डिलीवरी ब्वॉय, टेलीकॉलर, ऑफिस स्टाफ जैसे जिन पदों पर बहाली होनी थी, उनके लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, नन मैट्रिक, इंटरमीडिएट ही तय थी. कंपनी ने इंटरव्यू में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 51 को मौके पर जॉब ऑफर किया, जबकि 110 अन्य को शॉर्टलिस्ट किया. हैरानी की बात ये कि लंबे इंटरव्यू के बाद भी कंपनी के कई पद खाली रह गए. जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें बाद में बुलाने का वादा किया गया है. इंटरव्यू बोर्ड में कंपनी के एचआर सुमित कुमार, धनंजय कुमार, किशोर कुमार सिन्हा, प्रशांत गोयल आदि शामिल रहे.

ये भी जानें
बता दें कि, कि इसके पहले बीते अप्रैल महीने में जब झारखंड स्टेट बीवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) की तरफ से शराब की रिटेल दुकानों में शॉप इंचार्ज और असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में कैंप लगाया गया था, तब भी बीटेक और पीजी डिग्रियों वाले सैकड़ों युवा इंटरव्यू में शामिल हुए थे. धनबाद सहित विभिन्न जिलों में इसके लिए लगे कैंप के जरिए उच्च डिग्री वाले ऐसे कई युवा चुने भी गए थे.

ये भी पढ़ें: 

Shravani Mela 2022: देवघर में श्रावणी मेले के पहले ही दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब, रास्ते में पैदल चल रहे हैं लाखों कांवड़िए

Shravani Mela 2022: देवघर में शुरू हुआ श्रावणी मेला, बाबाधाम जाने से पहले श्रद्धालु अभी जान लें ये जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget