एक्सप्लोरर

Jharkhand: अगस्त में ये 3 तारीखें झारखंड के CM हेमंत सोरेन लिए काफी अहम, सियासत में हो सकती है हलचल

Ranchi News: झारखंड में सरकार की राह आसान नहीं दिख रही है. अगस्त महीने की 3 तारीखें सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. 

Jharkhand August Important Dates for CM Hemant Soren: झारखंड (Jharkhand) की सियासत में लगातार बनते और बिगड़ते समीकरणों की सुगबुगाहट देखने के मिल रही है. बीते कुछ महीनों में हुई गतिविधियों का असर अगस्त के महीने में भी देखने के मिलेगा. अगस्त महीने की 3 तारीखें सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू  (Abhishek Prasad Pintu) से ईडी पूछताछ करेगी तो वहीं दूसरी तरफ 4 अगस्त को दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के विधायक और मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) के खिलाफ बीजेपी नेताओं की शिकायत के मामले में चुनाव आयोग के समक्ष सुनवाई होगी. इतना ही नहीं 5 अगस्त को चुनाव आयोग में खनन लीज मामले की सुनवाई होगी. 

1 अगस्त को अभिषेक प्रसाद से होगी पूछताछ
अवैध माइनिंग के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सीएम हेमंत सोरेन  के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को समन जारी किया है. उन्हें पूछताछ के लिए आगामी एक अगस्त को ईडी कार्यालय बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू का नाम सामने आया था. पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद पिंटू के बीच बातचीत का विवरण भी ईडी को मिला है. इन दोनों के नाम पर सरकार ने पूर्व में माइनिंग लीज का आवंटन भी किया है. संभावना ये भी जताई जा रही है कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ हो सकती है. 

4 अगस्त को बसंत सोरेन मामले में सुनवाई 
एक अन्य मामले में दुमका (Dumka) से झारकंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी नेताओं की शिकायत के मामले में चुनाव आयोग के समक्ष 4 अगस्त को सुनवाई होगी. बसंत सोरेन के मामले में 15 जुलाई को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 4 अगस्त को निर्धारित किया गया है. बीजेपी ने बसंत सोरेन के खिलाफ शिकायत की है कि वो चंद्र स्टोन वर्क्स में पार्टनर और ग्रैंड माइनिंग कंपनी में साझीदार है. उनकी ये साझेदारी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-9ए के तहत विधायकी से अयोग्यता के दायरे में आती है. 

5 अगस्त को खनन लीज मामले पर होगी सुनवाई
यहां ये भी बता दें कि, हेमंत सोरेन के नाम पर पत्थर खदान की जो लीज आवंटित हुई थी, वो उन्होंने सरेंडर कर दी है, लेकिन इस मामले को लेकर बीजेपी ने राज्यपाल से लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग तक शिकायत दर्ज कराई है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस पर हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था. उनके जवाब पर आयोग में सुनवाई का सिलसिला जारी है. अब खनन लीज से जुड़े मामले में भारत निर्वाचन आयोग में सुनवाई 5 अगस्त को होनी है. पिछली तारीख पर 14 जुलाई को मुख्यमंत्री ने आयोग के समक्ष वकील के जरिए अपना पक्ष रखा था. सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से कहा गया है कि उन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-9ए लागू नहीं होती है. बीजेपी ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बताते हुए हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: अफवाह साबित हुई रांची एयरपोर्ट पर बम की खबर, जांच में कुछ भी नहीं मिला संदिग्ध 

Illegal Mining: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया पानी का जहाज, CM सोरेन के करीबी से जुड़े तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget