एक्सप्लोरर

Exclusive: अगर BJP चंपाई सोरेन को CM बना दे तो? बाबूलाल मरांडी बोले, 'हमें इसमें...'

Babu Lal Marandi News: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की ओर से सीएम चेहरे के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता से बात करके हमलोग राज्य के CM को चुनेंगे.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों से लेकर बीजेपी के सीएम फेस तक अपनी बात रखी है. उन्होंने चंपाई सोरेन को सीएम चेहरा बनाने को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. 

जब उनसे पूछा गया कि जनता के मन में सवाल है कि बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''जनता के मन में कोई दुविधा नहीं है. लोगों को पता है. जनता से ही बात करके हमलोग राज्य के सीएम को चुनेंगे.'' 

मेरी कोई महात्वाकांक्षा नहीं है- बाबूलाल मरांडी

क्या आपकी कोई महत्वाकांक्षा है? इस पर बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''मेरी कोई महात्वाकांक्षा नहीं है. किसी से भी आप पूछ सकते हैं. मैं अपने लिए कभी भी न लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट मांगा न मंत्री बनने की कभी ख्वाहिश रखी. मैंने कभी भी ना मुख्यमंत्री और ना ही विधायक बनने के लिए किसी से कोई पैरवी करवाई. 

चंपाई सोरेन को CM बनाने के सवाल पर क्या बोले मरांडी?

जब उनसे पूछा गया कि अगर बीजेपी चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दे तो क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''हमें इसमें क्या दिक्कत है, अच्छा लगेगा.'' चंपाई सोरेन के बीजेपी में आने से नाराजगी के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपाई सोरेन के पार्टी में आने को लेकर बहुत पहले ही झारखंड स्तर पर उनसे बात हो चुकी थी. टीआरपी के लिए कुछ न्यूज तो चलना भी चाहिए. चुनाव संपन्न होने के बाद मिल बैठकर हमलोग इस पर चर्चा कर लेंगे. 

सीएम को लेकर अभी नाम तय नहीं- बाबूलाल मरांडी

बीजेपी अपने सीएम का नाम क्यों नहीं बता रही? वो पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है? इस पर उन्होंने कहा, ''हमने कहा कि जब अभी सीएम पद के लिए किसी का नाम तय नहीं हुआ है तो कैसे बताया जाएगा? तय हो जाने पर आप सबलोगों को बुलाकर बता दिया जाएगा. बीजेपी कई राज्यों में सीएम घोषित करके और बिना सीएम घोषित किए हुए भी चुनाव लड़ती है. वो हमारे लिए बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है. हम जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं वो डायल्यूट न हो. 

जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया, उन्हें जेल भेजेंगे- बाबूलाल मरांडी

झारखंड में किस मुद्दे पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है? इस सवाल पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''झारखंड में बीजेपी का मुद्दा साफ है. इन्होंने राज्य को 5 साल तक लूटा है. यहां के लोगों को ठगा गया है. कानून-व्यवस्था खराब है. विकास का काम नहीं हुआ है. ये सारे मुद्दे हैं. हमने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनेगी तो कानून व्यवस्था और विकास के काम को भी ठीक करेंगे. जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है उन्हें जेल भेजेंगे. ये सारी चीजें साफ हैं, इसमें कोई लाग लपेट नहीं है.'' बता दें कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम योगी के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर बोले लालू यादव का बड़ा बयान, 'ये तो हवा में ही उड़...'

About the author आशी सिंह

आशी सिंह वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे रही हैं. आशी बीते चार सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए पत्रकारिता की है. एबीपी के Special Platform Uncut में आशी के पास वीडियो से जुड़ी ज़िम्मेदारियां हैं. कई राज्यों के चुनाव, देश दुनिया से जुड़ी बड़ी घटनाओं, घुमक्कड़ी और बिजनेस जुड़े मुद्दों पर आशी ने वीडियो स्टोरी की हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget