एक्सप्लोरर

झारखंड में 43 सीटों पर कल पहले चरण की वोटिंग, 2019 के नतीजों में किसका पलड़ा था भारी?

Jharkhand Election 2024 Phase 1: झारखंड के पहले चरण के चुनाव में गठबंधन और BJP के बीच कड़ी टक्कर है. BJP ने 2019 के चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन ने 25 पर कब्जा किया था.

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर है. वर्ष 2019 के चुनाव में इनमें से 25 सीटों पर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी के गठबंधन ने जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी के हिस्से मात्र 13 सीटें आई थीं.

दो सीटों पर निर्दलीय, एक पर एनसीपी और एक पर जेवीएम ने जीत दर्ज की थी. इस बार एनडीए ने जहां अपना स्कोर सुधारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है, वहीं इंडिया ब्लॉक भी अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखते हुए कुछ सीटें जोड़ने की कोशिशों में जुटा है.

इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. सीएम की कुर्सी से हटाए जाने के एक महीने बाद ही बीजेपी में शामिल हुए चंपाई सोरेन कोल्हान प्रमंडल की अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह अब तक छह बार विधायक चुने गए हैं. वर्ष 1991 से लेकर 2019 तक हुए सात चुनावों में उन्हें सिर्फ एक बार वर्ष 2000 में पराजय का सामना करना पड़ा था. 

झारखंड चुनाव में चंपाई सोरेन हैं बीजेपी के प्रमुख चेहरा
यहां उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महली सीधी टक्कर दे रहे हैं. महली पिछले दो चुनावों में यहां बीजेपी के प्रत्याशी थे. इस बार के मुकाबले में अंतर सिर्फ इतना है कि दोनों की पार्टियां बदल गई हैं. बीजेपी ने झारखंड चुनाव में जिन प्रमुख चेहरों को फ्रंट पर रखा है, उनमें चंपाई सोरेन भी एक हैं.

डॉ रामेश्वर उरांव को हुआ था सीधा फायदा
हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट पर आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत सीधी टक्कर दे रही हैं. पिछले चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और आजसू दोनों पार्टियों ने अपने अलग-अलग प्रत्याशी उतारे थे, जिसका सीधा फायदा डॉ रामेश्वर उरांव को हुआ था. इस बार बीजेपी-आजसू एक हैं. ऐसे में डॉ रामेश्वर उरांव के लिए सीट बचाना आसान नहीं दिख रहा.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी के सत्येंद्र नाथ तिवारी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है. पूर्व में ये दोनों इस सीट से विधायक रहे हैं और दोनों का इलाके में अपना-अपना प्रभाव है.

झारखंड की राजनीति में मचा दी थी हलचल 
जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता का सीधा मुकाबला पूर्व मंत्री जेडीयू के सरयू राय से है. इन दोनों ने इस सीट पर दो-दो बार जीत दर्ज की है. सरयू राय पिछली बार इस सीट को छोड़कर जमशेदपुर पूर्वी सीट पर निर्दलीय मैदान में उतरे थे और उन्होंने तत्कालीन सीएम रघुवर दास को हराकर झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी.

चाईबासा में जेएमएम कोटे के मंत्री दीपक बिरुआ को बीजेपी की गीता बलमुचू चुनौती दे रही हैं. गीता को बीजेपी ने पहली बार उम्मीदवार बनाया है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रियता की वजह से वह इलाके में जाना-पहचाना चेहरा हैं.

किससे किसको मिल रही है टक्कर 
चार महीने पहले हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाए गए जेएमएम के विधायक रामदास सोरेन को घाटशिला सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन से टक्कर मिल रही है. बाबूलाल सोरेन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उनके साथ उनके पिता चंपाई सोरेन की साख जुड़ी है.

लातेहार सीट पर अब तक रहा है यह पैटर्न  
लातेहार में जेएमएम कोटे के मंत्री बैद्यनाथ राम का बीजेपी के प्रकाश राम से सीधा मुकाबला रहा है. इस सीट से वैद्यनाथ राम तीन बार और प्रकाश राम दो बार विधायक चुने गए हैं. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी हैं. झारखंड बनने के बाद से इस सीट पर अब तक पैटर्न यही रहा है कि मतदाता हर बार अपना विधायक बदल देते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बैद्यनाथ राम किसी उम्मीदवार के लगातार दूसरी बार न जीत पाने का मिथक तोड़ पाते हैं या नहीं.

हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल रांची विधानसभा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी की सरकारों में मंत्री रहे सीपी सिंह को जेएमएम की प्रत्याशी राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी सीधी चुनौती दे रही हैं. इस चरण की प्रमुख सीटों में एक पोटका भी है, जहां बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का मुकाबला मौजूदा जेएमएम विधायक संजीव सरदार से हो रहा है. 

शिवशंकर सिंह को माना जा रहा है तीसरा कोण 
इसी तरह जगरनाथपुर सीट पर पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी और पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर विधायक-सांसद रह चुकीं बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा का मुकाबला कांग्रेस के विधायक सोना राम सिंकू से हैं. जमशेदपुर पूर्वी सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार और बीजेपी की प्रत्याशी ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू के बीच टक्कर है. यहां बीजेपी के बागी प्रत्याशी शिवशंकर सिंह को भी मुकाबले का तीसरा कोण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: 'मौजूदा मुल्क के हालात को...', झारखंड में जमीयत उलेमा के आदेश पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget