एक्सप्लोरर

आपके काम की खबर: Voter ID के बिना भी कर सकते हैं वोटिंग, जानिए कैसे करें मताधिकार का इस्तेमाल

Vote without Voter ID: झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है. मतदाताओं की जिज्ञासा रहती है कि वोटर आईडी नहीं होने पर क्या मतदान किया जा सकता है? जी हां, मतदान किया जा सकता है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाता भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर मतदान कर सकते हैं. जानकारी झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिस भी व्यक्ति का नाम दर्ज है, उसे वोट देने का हक है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विधानसभा चुनाव में प्रचार आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए करने को कहा. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, "अगर किसी कारण मतदाता के पास चुनाव आयोग की ओर से जारी पहचान पत्र नहीं है, तो आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज; केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर की तरफ से जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं.

दिव्यांग मतदाता सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी के आधार पर और सांसद, विधायक, एमएलसी आधिकारिक पहचान पत्र पर भी वोट दे सकेंगे."

आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जागरूकता फैलाने को कहा. उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न रहे. स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है.

 उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने को भी कहा. विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनाव प्रचार में आने वाली समस्याओं और आयोग की गाइडलाइन्स के सवाल पूछे. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, ओएसडी गीता चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-

पूर्व मुख्यमंत्रियों के ईर्द-गिर्द घूम रही झारखंड की चुनावी राजनीति? मैदान में बेटे से लेकर बहू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget