एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: 'मुख्यमंत्री का नाम पर्ची से निकलेगा, लेकिन 8 डिप्टी CM...', JMM का बीजेपी पर तंज

Jharkhand Assembly Election 2024: हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी की रणनीतियों पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी की आगामी चुनावों की रणनीति तय, सीएम का नाम पर्ची से निकलेगा.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में राजनीतिक दल चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही राज्य में अधिकतम सीट जीतने के लिए रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं. सीट बंटवारे से लेकर सीएम-डिप्टी सीएम और उम्मदीवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों को लेकर निशाना साधा है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि "बीजेपी की आगामी चुनावों की रणनीति तय. पर्ची से निकलेगा सीएम का नाम, लेकिन डिप्टी सीएम के आठ नाम तय. सबका साथ सबका विकास."

बता दें चंपाई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसी के साथ साफ हो गया कि चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे. अगर चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारुढ़ JMM के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों JMM से बगावत कर दी थी. इसी के बाद से उनके अगले रुख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी.

2019 के आंकड़े
वहीं उन्होंने BJP में शामिल होने को लेकर कहा था कि वो सभी विकल्प पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने नई पार्टी बनाने की भी बात कही थी. बता दें झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है. 2019 के चुनाव में JMM ने बाजी मारी थी. सोरेन की पार्टी को राज्य की 30 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी 25 सीटें ही जीत पाई थीं.

यह भी पढ़ें: BJP में जाएंगे हेमंत सोरेन? चंपाई सोरेन को हिमंत बिस्वा सरमा का ऑफर, JDU-AJSU-LJP से गठबंधन पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget