एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: जलाई गई बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दुमका दूसरे दिन भी बंद, शहर में तनाव

Dumka News: अंकिता हत्याकांड को लेकर झारखंड में दुमका (Dumka) से लेकर रांची (Ranchi) तक जनाक्रोश का उबाल है. दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है. लोग अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

Dumka Closed Due To Ankita Murder Case: 12वीं की छात्रा अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर जला डालने की घटना पर झारखंड (Jharkhand) में दुमका (Dumka) से लेकर रांची (Ranchi) तक जनाक्रोश का उबाल है. बुरी तरह झुलसी अंकिता रांची (Ranchi) के रिम्स में 5 दिनों तक संघर्ष करती रही और शनिवार की देर रात उसने आखिरी सांस ली. सोमवार सुबह भारी गम और गुस्से के बीच दुमका में उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस वारदात के विरोध में झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है. अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला शाहरुख अब जेल में है, लेकिन लोग उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस कांड को लेकर अभियान चल रहा है. ट्विटर पर 'अंकिता हम शमिंर्दा हैं' का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

हत्यारे को फांसी देने की मांग
सोमवार सुबह दुमका के जरूआडीह मोहल्ले से अंकिता की अंतिम यात्रा पुलिस के भारी पहरे के बीच निकली. अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे, जो अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे. उसके दादा अनिल सिंह ने मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं. पिता, भाई और परिजन दहाडें मारकर रोने लगे. अंतिम यात्रा में जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अंबर लकड़ भी मौजूद रहे. लोग इस बात पर भी गुस्से में हैं कि अंकिता जब अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही थी, तब सरकार के किसी नुमाइंदे ने उसकी और उसके परिजनों की सुध नहीं ली. अंकिता की मौत के पहले उसके बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि उसे जलाने वाला शाहरुख जेल गया है तो इसके बाद उसके लोग मेरे घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.


Ankita Murder Case: जलाई गई बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दुमका दूसरे दिन भी बंद, शहर में तनाव

शहर में तनाव 
अंकिता की मौत की खबर रविवार को दुमका पहुंची तो जनाक्रोश उबल पड़ा. हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. दुमका शहर स्वत: बंद हो गया सात ही दुमका-भागलपुर रोड को 3 घंटे तक जाम रखा गया. दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव है. इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इधर, दुमका के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आग्रह किया जाएगा.

जानें पूरी घटना 
बता दें कि, दुमका के जरुआडीह मोहल्ले की रहने वाली अंकिता को उसी मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख नाम का युवक पिछले कुछ महीनों से परेशान कर रहा था. उसने उसका मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया था और उसे फोन पर बात करने और शादी के लिए दबाव डाल रहा था. अंकिता ने घरवालों ने एक बार शाहरुख को समझाया भी था, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं. बीती 22 अगस्त की रात उसने अंकिता को फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी और कुछ ही घंटे बाद मंगलवार सुबह 5 जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी शाहरुख ने कमरे में अकेली सो रही अंकिता पर खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी. जलती हुई अंकिता ने शोर मचाया तो घर के लोग जागे. उसने खिड़की से शाहरुख को पेट्रोल का केन लेकर भागते हुए देखा. तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने शाहरुख को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें:

दुमका हत्याकांड: बेशर्मी की हद, पुलिस की हिरासत में मुस्कुरा रहा अंकिता की हत्या का आरोपी, देखें Video

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में झारखंड सरकार ने मानी गलती, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले 'हुई है चूक' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget