एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में झारखंड सरकार ने मानी गलती, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले 'हुई है चूक' 

Dumka News: अंकिता हत्याकांड को लेकर झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में ये माना है कि, कहीं ना कहीं सरकार से चूक हुई है. 

Jharkhand Government Admits Mistake in Ankita Murder Case: झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में बीते 23 अगस्त को अंकिता नाम की जिस छात्रा पर उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, उसकी मौत रिम्स रांची (Ranchi) में इलाज के दौरान हो गई है. छात्रा की मौत के बाद झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में ये माना है कि, कहीं ना कहीं सरकार से चूक हुई है. स्वास्थ्य मंत्री से ये भी पूछा गया आप बच्ची को देखने रिम्स क्यों नहीं गए, पिकनिक मनाने क्यों चले गए. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने खुद को संवेदनशील बताते हुए कहा कि दुमका में छात्रा की हत्या को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 
इस बीच अंकिता की मौत के बाद दुमका में गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिजनों के लिए इंसाफ की मांग की है. प्रदर्शन कर रहे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. शहर में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

जानें पूरी घटना 
बता दें कि ये वारदात बीते मंगलवार की सुबह 5 बजे की है. जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी सिरफिरे युवक ने कमरे में अकेली सो रही अंकिता पर खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और उसके बाद माचिस से आग लगा दी. जलती हुई अंकिता ने शोर मचाया तो घर के लोग जागे. तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था.

जबरन प्यार और शादी का बना रहा था दबाव 
पीड़िता के पिता संजय सिंह का कहना है कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख पिछले कई दिनों से स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी अंकिता को परेशान कर रहा था. वो उस पर जबरन प्यार और शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था. अंकिता ने इनकार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी. शाहरुख ने कहीं से उसका नंबर हासिल कर लिया था. उसने मोबाइल पर धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वो उसे जान से मार देगा.

ये भी पढ़ें:

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस अफसर नूर मुस्तफा पर भड़की BJP, जल्द खुलासा का दावा

Jharkhand Political Crisis: मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- 'घुट-घुट कर मरने से अच्छा है शेर की तरह मरना, ना डरे हैं ना डरेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget