एक्सप्लोरर

Jharkhand: प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा धर्मांतरण का खेल? कॉन्वेंट स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल

कुछ महीने पहले भी कोडरमा प्रार्थना सभा को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. ग्रामीणों का कहना है कि, यहां स्कूल जैसे संस्थान चलाए जाते हैं और इसकी आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है.

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में कॉन्वेंट स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. धर्मांतरण के आरोप में जमकर बवाल भी हुआ. बता दें कि, तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित जेम्स पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया. स्कूल में सुबह 400 से 500 महिला, पुरुष प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे. इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा दिखा. उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकतर लोग वहां से फरार हो गए.

इस प्रार्थना सभा के लिए कोडरमा ही नहीं बल्कि बिहार के नवादा और गया जिले के भी काफी संख्या में महिला और पुरुष जुटे थे. हो-हंगामे की खबर के बाद तिलैया थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल बल के साथ पहुंचे. मामले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य समेत चार लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए थाना ले आए. स्थानीय ग्रामीणों ने भी मामले में आवेदन देकर इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रार्थना सभा को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया

बता दें कि कुछ महीने पहले भी यहां प्रार्थना सभा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया था. ग्रामीणों का कहना है कि, यहां स्कूल जैसे संस्थान चलाए जाते हैं और इसकी आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चों और बच्चियों का भी धर्म परिवर्तन के लिए ब्रेन वॉश किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों के साथ मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, पंचायत समिति सदस्य पिंटू यादव समेत कई ग्रामीण पहुंच कर मामले की शिकायत प्रशासन से की. उन्होंने कहा कि पहले भी मामले में पुलिस की उपस्थिति में इस तरह का आयोजन नहीं करने की बात कही गई थी. बावजूद प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा था.

स्कूल प्रिंसिपल ने क्या कहा? 

धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद के मामले में तिलैया थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने कहा कि, फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में धर्म परिवर्तन का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. वहीं स्कूल के प्राचार्य मानवील ने कहा कि संस्थान के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. उन्होंने कहा कि इसमें धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है. लोग स्वेच्छा से इस सभा में शामिल होने पहुंचे थे. कोडरमा के एसपी कुमार गौरव ने मामले के बारे में बताया कि धर्मांतरण मामले की पुलिसिया जांच की जा रही है. करमा में सभा हो रही थी, जिसपर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की थी. मामले में स्थानीय पुलिस फादर से पूछताछ की है. आगे की जांच के बाद मामला साफ हो पाएगा.

Dumri By-Election: झारखंड के डुमरी उपचुनाव की तैयारी तेज, क्या बाबूलाल मरांडी की रणनीति दिलाएगी NDA को जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget