एक्सप्लोरर

Dumri By-Election: झारखंड के डुमरी उपचुनाव की तैयारी तेज, क्या बाबूलाल मरांडी की रणनीति दिलाएगी NDA को जीत?

Jharkhand: गिरिडीह लोकसभा की सीट भी अभी आजसू के कब्जे में है. डुमरी सीट गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के तहत ही आती है. अगर दोनों का साझा उम्मीदवार हुआ तो जेएम को नुकसान हो सकता है.

Lok Sabha Elections: झारखंड में बीजेपी ने सांगठनिक फेरबदल करते हुए पूर्व सीएम और विधानसभा में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है. अब तक राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष थे. दीपक प्रकाश के कार्यकाल में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद चार उपचुनाव हुए, जिनमें बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ. बीजेपी के लिए संतोष की बात यही हो सकती है कि जिन सीटों पर उपचुनाव हुए, वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के खाते की ही सीटें थीं. बीजेपी के लिए चिंता की बात यही रही कि रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव को छोड़ कर बीजेपी कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी, जिससे कहा जा सके कि पार्टी ने सरकार गंवाने के बाद अपनी स्थिति सुधार ली है.

तीन बार से डुमरी सीट पर JMM का कब्जा
वहीं रामगढ़ सीट भी एनजडीए के घटक दल आजसू पार्टी के खाते में गई थी. इसमें भी बीजेपी की कोई सीधी भागीदारी नहीं थी. अब डुमरी में उपचुनाव होना है. प्रत्याशी बीजेपी का होगा या आजसू का यह अभी तक तय नहीं है, पर इतना निश्चित है कि वहां बीजेपी और आजसू का साझा उम्मीदवार ही होगा. दरअसल, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी सीट खाली हुई है. यह जेएमएम की सीट थी, लगातार तीन बार डुमरी से जगरनाथ महतो विधायक निर्वाचित होते रहे थे. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में डुमरी सीट पर आजसू पार्टी और बीजेपी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए थे. यानी एनडीए के वोटों का बंटवारा हो गया और जगरनाथ महतो जीत गए थे. 

बाबूलाल मरांडी के लिए होगी चुनौती
सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए बगैर मंत्री बना दिया है. इससे एक बात तो साफ है कि चुनाव होने पर वही जेएमएम की प्रत्याशी होंगी. साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम के टिकट पर लड़े जगरनाथ महतो को 71,128 वोट मिले थे और वे विजयी घोषित हुए थे. बीजेपी उम्मीदवार को 36013 वोट आए थे, जबकि आजसू पार्टी के प्रत्याशी को 36,840 वोट मिले थे. आजसू अभी बीजेपी के साथ है. गिरिडीह लोकसभा की सीट भी अभी आजसू के कब्जे में है. डुमरी सीट गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के तहत ही आती है. अगर दोनों का साझा उम्मीदवार हुआ तो जेएमएम को नुकसान हो सकता है.

साल 2019 के वोटों को देखें तो आजसू और बीजेपी को मिले वोट 72 हजार से अधिक होते हैं, जबकि जगरनाथ महतो करीब 71 हजार वोटों से ही जीते थे. बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के लिए यह चुनौती है कि साझा उम्मीदवार उतार कर कैसे वे डुमरी सीट एनडीए के खाते में लाते हैं.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
Embed widget