एक्सप्लोरर

झारखंड में आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अध्यक्ष सुदेश महतो यहां से लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand AJSU Candidates List: झारखंड में आजसू एनडीए गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रही है. ऐसे में पार्टी को प्रदेश की 10 सीटें दी गई हैं. इसमें पार्टी ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं.

Jharkhand AJSU Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब एनडीए की एक और पार्टी ने अपने उम्मीदावरों के नाम का ऐलान कर दिया है. आजसू ने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. प्रदेश की सिल्ली सीट से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव लड़ेंगे.

अपनी पहली सूची में आजसू ने अध्यक्ष सुदेश महतो को सिल्ली से, सुनीता चौधरी को रामगढ़ से, नीरू शांति भगत को लोहरदगा से, लंबोदर महतो को गोमिया से, रामचंद्र सहिस, निर्मल महतो को मांडू से, हरेलाल महतो को ईचागढ़ से और अज़हर इस्लाम को पाकुड़ से उम्मीदवार बनाया है.


झारखंड में आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अध्यक्ष सुदेश महतो यहां से लड़ेंगे चुनाव

वहीं दो सीटें ऐसी हैं जहां से अभी भी पार्टी को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है. आजसू अपनी अगली सूची में डुमरी और मनोहरपुर से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी.

बता दें कि आजसू झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक दल है. यहां विधानसभा चुनाव के लिए आजसू को 10 सीटें दी गई हैं. इन दस सीटों में से पार्टी ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

सीट बंटवारे के मुताबिक, बीजेपी की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी शेष 68 सीट पर चुनावी ताल ठोकेगी. बीजेपी पहले ही 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है.

साल 2019 में सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट पर 20,195 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी को हराया था. आजसू पार्टी ने कहा कि सुनीता चौधरी रामगढ़ से और नीरू शांति भगत लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगी. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें

Exclusive: झारखंड में 1 सीट मिलने पर क्या बोले चिराग पासवान? हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर भी दिया बड़ा बयान

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget