एक्सप्लोरर

Jamshedpur Violence: घाघीडीह जेल में बंद अभय सिंह से मिले पूर्व CM बाबूलाल मरांडी, प्रशासन को लेकर कही ये बात

Jamshedpur: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा एक विशेष समुदाय ने पथराव किया, लेकिन पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रही है, जिनका इस मामले से कोई मतलब ही नहीं है.

Jharkhand News: जमशेदपुर (Jamshedpur) के कदमा में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सेंट्रल जेल में बंद बीजेपी नेता अभय सिंह (Abhay Singh) से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) रविवार दोपहर मिलने पहुंचे. यहां पर उन्होंने अभय सिंह से बातचीत की और घटना की पूरी जानकारी ली. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत ऐसे लोगों को फंसाने का काम पुलिस कर रही है, जिनका इस घटना से कोई लेना देना ही नहीं है. 

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी अभय सिंह से मिले के बाद काशीडीह मैदान में आयोजित बैठक में भी शामिल होंगे. उनके शहर आगमन के बाद से बीजेपी की राजनीति गरम हो गई है. खासकर भाजपाईयों की गुटबाजी सामने आने लगी है. अभय सिंह ने पूर्व सीएम को बताया कि, घटना के दिन और रात को वे कदमा की तरफ गए भी नहीं थे. ऐसे में उन्हें भी आरोपी बनाकर पुलिस ने जेल भेज दिया है. जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साफ तौर पर कहा कि सोची समझी साजिश के तहत निर्दोष लोगों को इस मामले में फंसाया जा रहा है. 

'पार्टी भी इस मामले में आंदोलन करेगी'
पूर्व सीएम ने कहा कि पुलिस की एफआईआर में यह रिपोर्ट है कि एक विशेष समुदाय द्वारा पथराव किया गया. हथियार लेकर प्रदर्शन किया गया. मंदिर में बैठे लोगों के ऊपर पथराव किया गया पर पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रही है, जिनका इस मामले से कोई मतलब ही नहीं है. उन्होंने कहा कि चंदन चौबे एसएसपी के पास ज्ञापन सौंपने जाते हैं और उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है. उन्होंने कहा कि आम लोगों के आक्रोश के साथ-साथ पार्टी भी इस मामले में आंदोलन करेगी.

यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद में जमीन कारोबारी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे जामकर की नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget