एक्सप्लोरर

झारखंड के नए DGP बने अनुराग गुप्ता, पदभार ग्रहण करते ही बताई अपनी चार प्राथमिकता

Jharkhand News: अनुराग गुप्ता 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं. वह राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में 1989 बैच के IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह की जगह ली. अजय सिंह को 2023 में राज्य का डीजीपी बनाया गया था.

Jharkhand Latest News: झारखंड के नए प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार (26 जुलाई) को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार सिंह का स्थान लिया. सरकारी आदेश के अनुसार अनुराग कुमार गुप्ता, आईपीएस, महानिदेशक, अपराध जांच विभाग (अतिरिक्त प्रभार डीजी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड) को अगले आदेश तक झारखंड के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है.

पदभार ग्रहण करने के बाद अनुराग गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बेहतरी के साथ-साथ नारकोटिक्स, साइबर क्राइम, वायलेंट क्राइम और महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम को कंट्रोल करने की होगी. राज्य में फिलहाल इन चार तरह की क्राइम की चुनौतियां सबसे ज्यादा हैं और हमारा प्रयास होगा कि इन्हें रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं.

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए वह राज्य के सभी थानों के अफसरों को निर्देश देंगे कि शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और मामले आसानी के साथ दर्ज किए जाएं. खासतौर पर कमजोर वर्ग,वृद्धों और महिलाओं से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की क्राइम की सूचना मिलने पर पुलिस का रिस्पांस क्विक हो, यह देखा जाएगा. पुलिस बल की ट्रेनिंग और न्यायसंगत डिप्लॉयमेंट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

कांग्रेस ने जताई अपत्ति
इस बीच डीजीपी की नियुक्ति को लेकर झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार दिखाई दी. राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के बड़े फैसले को लेते समय गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में नहीं लिया गया. समन्वय समिति में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है. कम से कम गठबंधन सहयोगियों को इतने बड़े फैसले के बारे में तो बताया जाना चाहिए था. मैं जानना चाहता हूं कि किन परिस्थितियों में ऐसा फैसला लिया गया. मैं इस बारे में सीएम से बात करूंगा.

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अनुराग गुप्ता
पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह की जगह लेंगे. अजय सिंह को 11 फरवरी 2023 को उनके पूर्ववर्ती नीरज सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद राज्य का डीजीपी बनाया गया था. उन्हें अब झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है.

पिछले साल सिंह की नियुक्ति से राज्य में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद खत्म हो गया था, क्योंकि जनवरी 2023 में उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के खिलाफ अवमानना ​​याचिका का निपटारा कर दिया था. 

पहले नियुक्ति पर हुआ था विवाद
याचिका में आरोप लगाया गया था कि सिन्हा 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद भी डीजीपी के पद पर बने हुए हैं. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने तब राज्य को संघ लोक सेवा आय़ोग (यूपीएससी) के मापदंडों पर ध्यान देने का निर्देश दिया था.

उच्चतम न्यायालय ने 14 जुलाई 2021 को अपने आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर दायर अवमानना ​​याचिका पर राज्य सरकार, इसके शीर्ष अधिकारियों और यूपीएससी को नोटिस जारी किया था. शीर्ष अदालत ने तीन सितंबर 2021 को राज्य पुलिस प्रमुख के लिए दो साल के निश्चित कार्यकाल के अपने फैसले के कथित उल्लंघन में एक अंतरिम डीजीपी की नियुक्ति में भूमिका के लिए राज्य सरकार और यूपीएससी की खिंचाई की थी. साथ ही डीजीपी का चयन यूपीएससी द्वारा तैयार सूची से करने का निर्देश था.

ये भी पढ़े: BJP सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया झारखंड में घुसपैठ का मुद्दा, कांग्रेस बोली- 'गृहमंत्री अमित शाह को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget