एक्सप्लोरर

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, स्कूल की छुट्टी रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

Yoga Day 2025: झारखंड में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में 21 जून को विशेष योग सत्रों में नेता, छात्र और आम नागरिक भाग लेंगे.

International Yoga Day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 21 जून को राज्यभर के स्टेडियमों, स्कूलों, मैदानों और पार्कों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और कई प्रमुख हस्तियां भी भाग लेंगी. योग दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है और हर स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

योग से भारत की संस्कृति कोने-कोने तक पहुंची- संजय सेठ 
रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक जानकारी दी कि वह कांके विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरिया गांव स्थित पीएमश्री विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ योग करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि “करो योग, रहो निरोग” का मंत्र कोरोना काल में लाखों लोगों के लिए जीवनरक्षक बना. आज योग न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी बन चुका है.

21 जून को एक लाख से भी ज्यादा जगहों पर होगा योग
देशभर में 21 जून को एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग का आयोजन होगा. इसी क्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी देवघर में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. वह पहले ही देवघर पहुंच चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पूरे देश को योग का संदेश देंगे. अन्नपूर्णा देवी ने बाबा नगरी में आम लोगों के साथ योग करने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की.

राजधानी रांची में राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुंडा पार्क (ओल्ड जेल परिसर) में सुबह 6 बजे से सामूहिक योग शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे. झारखंड सरकार ने इस दिन सभी सरकारी स्कूलों को खोलने और वहां "योग संगम" आयोजित करने का निर्देश जारी किया है. सामान्यतः हर महीने के तीसरे शनिवार को सरकारी स्कूलों में अवकाश होता है, लेकिन इस विशेष अवसर पर छुट्टी रद्द कर दी गई है, ताकि छात्र, शिक्षक और विद्यालय समिति के सदस्य मिलकर योग दिवस मना सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget