एक्सप्लोरर

Land Scam Case: आंखों में आंसू लिए जेल गए IAS छवि रंजन, अगला नंबर किसका? ED के घेरे में इन अधिकारियों के नाम

IAS Chhavi Ranjan News: छवि रंजन जब ईडी की अदालत से बाहर निकल रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे जो उनके लाख छुपाने की कोशिशों के बाद भी नहीं छुप रहे थे.

Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोर्ट ने रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन (Chhavi Ranjan) को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री में शामिल रहने के आरोपी छवि रंजन को गुरूवार को लगभग दस घंटे तक पूछताछ के बार गिरफ्तार किया था. अदालत में क्लोजिंग डे की वजह से ईडी को कल छवि रंजन की रिमांड नहीं मिल पाई थी. 

आंखों में आंसू, चेहरे पर चिंता की लकीरें

छवि रंजन को कोर्ट ले जाने के पूर्व ही ईडी ने छवि रंजन की मेडिकल जांच सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में करायी. इस दौरान छवि रंजन का बीपी, शुगर और पल्स सभी सामान्य मिले. उनकी कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है. कोर्ट में पेशी के बाद छवि रंजन जब ईडी की अदालत से बाहर निकल रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे जो उनके लाख छुपाने की कोशिशों के बाद भी नहीं छुप रहे थे. हालांकि वे सामान्य दिखने की कोशिश कर रहे थे पर चिंता की लकीरें उनके चेहरे पर साफ दिख रही थीं. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम उन्हें अदालत से रांची के बिरसा मुंडा कारागार लेकर चली गयी.

अब ये IAS अधिकारी ED जांच के घेरे में

पहले आईएएस पूजा सिंघल और अब छवि रंजन के जेल जाने के बाद ऐसी संभावना है कि ईडी जल्द ही साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव और आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का पर शिकंजा कस सकती है. आरोप है कि साहेबगंज में करीब 1000 करोड़ रुपये की अवैध माइनिंग की गयी है. इस आरोप में झामुमो नेता पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और अन्य आरोपी जेल में बंद हैं. दावा किया जाता है कि इन आरोपियों से रामनिवास यादव की अच्छी बनती थी. वहीं, इस अवैध माइनिंग के खेल में रामनिवास यादव की भी संलिप्तता बतायी जाती है. ऐसे में वे पहले से ही ईडी की राडार पर हैं. उनके बाद दूसरा बड़ा चेहरा राजीव अरुण एक्का हैं. उनपर लाइजनर विशाल चौधरी के कार्यालय में बैठकर सरकारी फाइलों को निपटारे का आरोप है. बाबूलाल मरांडी और भाजपा ने इस बाबत एक वीडियो क्लिप भी ईडी को सौंपा है. जिसके बाद ईडी ने राजीव अरुण एक्का को समन जारी कर उनसे लंबी पूछताछ की थी. अब संभावना है कि ईडी उनपर भी शिकंजा कसे.

अबतक 3 IAS ऑफिसर जा चुके हैं जेल

गौरतलब है कि छवि रंजन के जेल जाने से पहले तीन आइएएस अधिकारी जेल जा चुके हैं. इन अधिकारियों में पूजा सिंघल, एकीकृत बिहार के चारा घोटाले के अभियुक्त सजल चक्रवर्ती और पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार के नाम शामिल हैं. पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार 1.76 करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद जेल भेजे गये थे। वहीं सजल चक्रवर्ती चारा घोटाला केस में दोषी पाये गये थे. उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनायी थी जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था. हालांकि बाद में उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गयी थी और वे झारखंड के मुख्य सचिव भी बने थे. वहीं पूजा सिंघल मनरेगा घोटाला मामले में जेल गयी हैं.

ये भी पढ़ें:- अगले 6 दिन तक ED की कस्टडी में रहेंगे IAS छवि रंजन, लैंड स्कैम केस में रांची PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: ओ रोमियो’ रिलीज़ से पहले बड़ा खुलासा: तमन्नाह–विक्रांत ने बिना फीस किया काम
Seher Hone Ko Hai:😮 प्यारी नोक-झोंक या बढ़ती दूरियां? Mahid ने कह दी चुभने वाली बात (10-02-2026)
T-20 World Cup: पैसों के लालच में झुका पाकिस्तान, मैच से पहले ही सरेंडर? ABPLIVE
Faridabad Jail Shocker: राम मंदिर साजिश का आरोपी जेल में ढेर, Rohit Godara गैंग का दावा |ABPLIVE
Tax Rules अब हुए Easy, न रहेगा Pressure न कोई Panic | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'जनरल नरवणे या पब्लिशर कोई तो झूठ बोल रहा', राहुल गांधी के बयान के बाद पेंगुइन ने दी ये सफाई
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
इंदिरा गांधी जैसा लुक लेकर बुरी फंसी कंगना? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
इंदिरा गांधी जैसा लुक लेकर बुरी फंसी कंगना? सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
PF अकाउंट से निकालना है पैसा लेकिन भूल गए UAN नंबर, 2 मिनट में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
PF अकाउंट से निकालना है पैसा लेकिन भूल गए UAN नंबर, 2 मिनट में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget