एक्सप्लोरर

Malti Soren Murder Case: मालती सोरेन हत्याकांड की जांच तेज, डॉग स्क्वायड को लेकर जंगल में सबूत इकट्ठा करने पहुंची FSL टीम

मालती सोरेन हत्याकांड की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम चटकी गांव पहुंची हुई है. जंगल से घर तक की जांच कर सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है.

Jharkhand News:  झारखंड के साहिबगंज जिले मे मालती सोरेन हत्याकांड की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम शनिवार को चटकी गांव पहुंची है. मालती सोरेन के शव के पास नमूनों को इक्ट्ठा किया जा रहा है. साथ ही फिंगप्रिंट भी इकट्ठा किया जा रहा है. डॉग स्क्वायड टीम भी जांच में जुटी है. जो जंगल से घर तक की जांच कर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश में लगी है. बता दें कि दिल्ली जैसी श्रद्धा हत्याकांड की तरह झारखंड में रेबिका पहाड़िन के बाद मालती सोरेन हत्याकांड हत्याकांड दोहराया गया है.

कई टुकड़ों में मिला था शव
झारखण्ड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका मालती सोरेन की गुमशुदगी के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी. उसका शव गांव के ही जंगल में कई टुकड़ों में मिला था. मालती के कानों की बाली, खून से लथपथ कपड़े सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया था. हत्या के बाद स्पेशल टीम साहिबगंज पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

मालती सोरेन के पति को भेजा गया जेल
साहिबगंज पुलिस ने इस मामले में मालती सोरेन के पति तालु किस्कू को गिरफ्तार कर जेल भेज  है. साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मालती की हत्या कैसे हुई इस बिंदु पर स्पेशल टीम और फिंगरप्रिंट टीम के अलावा डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा जांच करवाई जा रही है. इन टीमों द्वारा कई जगहों पर डॉग स्क्वायड की मदद से पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं. फिलहाल मृतका के पति तालु किसकु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

24 अप्रैल को ही मालती आई थी ससुराल
आपको बता दें कि आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका मालती सोरेन बीती 24 अप्रैल को ही अपने मायके से ससुराल आई थी. लेकिन 27 अप्रैल के बाद एकाएक गायब हो गई. उसकी बहन ने जब अपने जीजा से मालती के गुम हो जाने की बात पूछी तो जीजा टालमटोल करने लगा. बहन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी. जिसके बाद 2 मई को ग्रामीणों ने जंगल में एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. जांच में पता चला कि मालती सोरेन की हत्या कर उसका शव कई टुकड़ों में काटा गया था. जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया, बताया जा रहा है कि मालती के पति तालु किसकु के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे जिस वजह से दोनों में झगड़ा होता था. तो पति तालु किसकु ने मालती की हत्या कर दी. मालती और तालु किसकु के तीन बच्चे है. शादी के बाद से बेरोजगार पति का घर भी मालती ही चलाती थी. 

यह भी पढ़ें: Land Scam Case: आंखों में आंसू लिए जेल गए IAS छवि रंजन, अगला नंबर किसका? ED के घेरे में इन अधिकारियों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget