एक्सप्लोरर

Jharkhand: डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, यशोदा देवी AJSU-BJP गठबंधन की होंगी उम्मीदवार

NDA Candidate in Dumri by-Election: यशोदा देवी 5 सितंबर को होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार होंगी. उन्हें यहां से झारखंड सरकार में मंत्री बेबी देवी से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Dumri by-Election: झारखंड की डुमरी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इस सीट पर आगामी माह 5 सितंबर को चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद यहां सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी सियासी जमातें अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इसी कड़ी में रविवार (13 जुलाई) को ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने यशोदा देवी को एनडीए कैंडिडेट का उम्मीदवरा घोषित किया.  

आजसू के प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत ने मीडिया से कहा कि बीजेपी के झारखंड प्रभारी संगठन मंत्री के अलावा दूसरे नेताओं के साथ आजूस के केंद्रीय उपाध्यक्ष और सांसद सीपी चौधरी ने उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि बीजेपी और आजसू की कोर कमेटी की बैठक में यशोदा देवी को प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर राय बनी. यशोदा देवी डुमरी की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं. उन्होंने यहां से 2019 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस चुनाव में यशोदा देवी दूसरे स्थान पर रही थीं. 

यशोदा देवी 17 अगस्त को कर सकती हैं नामांकन

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो ने बैठक कर डुमरी उपचुनाव में मजबूती के साथ दावेदारी पेश का फैसला लिया. विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि, 'डुमरी उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ा जायेगा.' उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सरकार की कथनी और करनी को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. एनडीए कैंडिडेट के रुप में 17 अगस्त को यशोदा देवी नामंकन पत्र दाखिल करे सकती हैं.

कौन हैं यशोदा देवी?

यशोदा देवी ने शुरू से ही राजनीतिक उठापटक को करीब से देखा है. उनके पति स्वर्गीय दामोदर महतो अविभाजित बिहार में जनता दल यूनाईटेड से जुड़े थे. दामोदर महतो डुमरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. झारखंड के उदय के बाद वे आजसू से जुड़ गये. 2016- 17 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी धर्मपत्नी यशोदा देवी ने डुमरी प्रमुख के तौर पर सामने आई. यशोदा देवी ने अपनी कार्यशैली से न केवल सियासी गलियारों में बल्कि आम जनमानस के बीच अपनी विशेष छाप छोड़ी. 

यशोदा देवी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव मे इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. इस चुनाव में भले ही वह चुनाव हार गई, लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता जगरनाथ महतो की कड़ी टक्कर दी. जगरनाथ महतो की मौत के बाद सत्तारुढ़ झामुमो ने उनकी पत्नी बेबी देवी को झारखंड मंत्रीमंडल में जगह दी. डुमरी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद यशोदा देवी ने आजसू और बीजेपी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतो पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand: BJP नेता राजेंद्र प्रसाद साहू पर गोलीबारी से लोगों में आक्रोश, सड़क पर उतर कर बंद कराई दुकानें

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget