एक्सप्लोरर

Dumka: दुमका में टास्कफोर्स टीम ने ध्वस्त की 8 अवैध कोयले की खदानें, 15 क्विंटल कोयला भी किया जब्त

Jarkhnad: दुमका में टास्कफोर्स टीम शिकारिपाड़ा इलाके के अवैध कोयला खदान क्षेत्रों में गई. इस दौरान टीम ने तीन बाइक और 15 क्विंटल कोयला जब्त किया. साथ ही टीम ने आठ अवैध कोयला सुरंगे ध्वस्त कर दीं.

Dumka News: झारखंड (Jharkhand) के संताल परगना में कोयले का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं दुमका (Dumka)में तो अवैध पत्थर खदान का कारोबार परवान पर है. साथ ही यहां अब अवैध कोयला कारोबार भी धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. जिले के उपायुक्त के सख्ती के वाबजूद खनन टास्कफोर्स टीम इस कारोबार को रोकने मे नाकाम साबित हो रही है. डोजरिंग करने पहुंचे विभाग के पदाधिकारी भी मानते हैं कि, क्षेत्र में रोजगार के आभाव मे लोग अवैध खदान बनाकर कोयले का कारोबार कर रहे हैं.

दुमका इलाके में माफिया बिना किसी भय के धड़ल्ले से पत्थर, बालू और कोयले का काला कारोबार कर रहे हैं. ये कारोबार शिकारीपाड़ा थाने क्षेत्र में किया जा रहा है. यहां प्रशासन की टास्कफोर्स टीम हर बार की तरह सोमवार को भी कोयले के लिए खोदे गए अवैध खदान की डोजरिंग करने बड़ी बड़ी मशीने लेकर पहुंची. यहीं नहीं टास्कफोर्स टीम में शामिल दुमका के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू के नेतृत्व में एक टीम  भारी संख्या मे एसएसबी जवान और जिला पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बादल पाड़ा और लुटियापहाड़ी वन क्षेत्र में भी पहुंची.

मजदूर करते हैं कोयले की खुदाई
यहां भी अवैध कोयला खदानों और सुरंगों को ध्वस्त करने का काम किया गया है. इस क्षेत्र मे दर्जनों कोयले के खदान पाई गईं, जिन्हें कुछ महीने पहले वन विभाग की टीम ने डोजरिंग कर बंद किया था., लेकिन कोल माफियाओं ने इसे खोलकर दोबारा कोयले का कारोबार शुरू दिया. सूत्रों के अनुसार, इलाके में माफिया गरीब मजदूरों के सहारे कोयले की अवैध खदान बनाते हैं. फिर इन्हीं गरीब मजदूरों से कोयले की खुदाई करवाकर एक जगह जमा करते हैं. इसके बाद रात के अंधेरे में ट्रकों के जरीये बिना किसी रोक के बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रो में कोयला सप्लाई करते हैं.

टास्कफोर्स टीम ने ध्वस्त की खदानें
यह सिलसिला तब तब जारी रहता है जब तक प्रशासनिक अधिकारीयों तक बात नहीं पहुंच जाती. सोमवार को भी उपायुक्त दुमका के आदेश पर टास्कफोर्स टीम शिकारिपाड़ा इलाके के अवैध कोयला खदान क्षेत्रों में गई. इस दौरान टीम ने तीन बाइक और 15 क्विंटल कोयला जब्त किया. इतना ही नहीं टास्कफोर्स टीम ने जेसीबी मशीन के सहारे आठ अवैध कोयला सुरंगों और खदानों को ध्वस्त किया. वहीं शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी उमेश कुमार राम ने बताया कि कोयले के उत्खनन के खिलाफ  लगातार ड्राईव चलाया जा रहा है. जिन लोगों पर एफआईआर हुई है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

कोयले के साथ बाइक भी जब्त
वहीं इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने कहा कि अवैध कोल खदान के विरुद्ध लगातार समय समय पर कार्रवाई हो रही है. इस तरह के धंधे व्यवदायिक नहीं बल्कि रोजगार के आभाव मे किए जा रहे हैं. टास्कफोर्स टीम ने कोयले के साथ बाइक भी जब्त की है. साथ  ही प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहा है, जो इस तरह के अवैध उत्खनन और व्यापार में लगे हुए हैं. बता दें दुमका जिला का शिकारिपाड़ा नक्सलग्रस्त इलाका माना जाता है. यही वजह है कि इस इलाके मे कोल माफिया बिना किसी भय के दिन मे कोयले की अवैध खुदाई कर रात मे ट्रकों के जरीये बंगाल सहित अन्य प्रदेशों कोयला भेजते हैं. 

बहरहाल स्तिथि जो भी हो इलाके मे कोयले के काले कारोबार मे बड़े माफिया बच निकलते हैं और मजदूर फंस जाते हैं. ऐसे मे प्रशासन को जरुरत है कि उन माफियाओं पर शिकंजा कसे जो इस कारोबार को करने के लिए मजदूरों की सहायता लेते हैं, ताकि भविष्य मे होने वाले अवैध काले कारोबार को रोका जा सके.

Jharkhand: सरायकेला में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, 1 घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget