एक्सप्लोरर

Jharkhand News: धनबाद में मैथन और पंचेत डैम का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, पश्चिम बंगाल में बाढ़ का खतरा

Maithon-Panchet Dam Water Level: झारखंड में बारिश की वजह से धनबाद के मैथन और पंचेत डैम में पानी खतरे के निशान से ऊपर आ चुका है. इसके अलावा तिलैया डैम में भी जलस्तर काफी बढ़ा गया है.

Dhanbad News: झारखंड (Jharkhand) के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. जगह-जगह पर जलजमाव जैसे हालात हैं तो वहीं दूसरी तरह मैथन (Maithon) और पंचेत (Panchet) डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है. ऐसे में मैथन डैम और पंचेत डैम से हर दिन 90 हजार क्यूसेक पानी पश्चिम बंगाल (West Begnal) की ओर छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं. डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. केंद्रीय जल आयोग ने झारखंड और बंगाल की सीमा से सटे निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए नदी के आस-पास लोगों को नहीं जाने की हिदायत दी है.

धनबाद के निरसा स्थित मैथन डैम में जल का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. तिलैया डैम में भी जलस्तर काफी बढ़ा गया है. इस कारण तिलैया डैम से भी भारी मात्रा में पानी बराकर नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसका पानी मैथन डैम में आकर जमा हो रहा है. ऐसे में मैथन डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. डैम में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद केंद्रीय जल आयोग के निर्देश पर मैथन डैम के 5 गेट और 3 गैलरी खोल दिए गए हैं. यहां से हर दिन 30 हजार क्यूसेक पानी पश्चिम बंगाल की ओर छोड़ा जा रहा है. वहीं दामोदर नदी पर बने पंचेत डैम से हर दिन 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. यहां भी डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं.

हर घंटे डैम का बढ़ रहा जलस्तर

मैथन और पंचेत डैम में हर घंटे हजारों एकड़ फिट बारिश का पानी जमा हो रहा है. इस कारण दोनों डैमों का जलस्तर खतरे के निशान के काफी ऊपर चला गया है. मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे तक मैथन डैम का जलस्तर 488 फिट मापा गया, जबकि पंचेत डैम का जलस्तर 415 फिट मापा गया. दोनों डैमों में मंगलवार शाम तक 1362 एकड़ फिट और 4055 एकड़ फिट जल जमा हो रहा था.

सीआईएसएफ जवानों ने संभाला मोर्चा

भारी बारिश के बीच डैम के गेट खोले जाने से वहां भारी संख्या में पर्यटक मनमोहक नजारा देखने के लिए पहुंचने लगे हैं. ऐसे में किसी तरह की अनहोनी पर्यटकों के साथ न हो जाए, इसके लिए डैम पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोग बार-बार नदी किनारे पानी छोड़े जाने वाले जगह जाकर फोटो खिंचवाने लगते हैं. तब सीआईएसएफ जवान सभी को पानी से दूरी बनाकर रहने की हिदायत देते नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh Home ED Raid: संजय सिंह पर छापेमारी का JMM ने किया विरोध, मनोज पांडेय बोले- 'मोदी सरकार लोकतंत्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget