एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'हेमंत सोरेन अगर झुक जाते तो...' झारखंड के सीएम चंपई सोरेन का BJP पर हमला

Champai Soren News: सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि अगर ये एजेंसियां वाकई आदिवासियों की जमीन को लेकर गंभीर हैं तो रांची जैसे कई शहर हमारी जमीनों पर बसे हैं. आइये, जांच कीजिए और हमारी जमीनें लौटा दीजिए.

Jharkhand CM Champai Soren On BJP: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. चंपई सोरेन ने तंज कसते हुए कहा है कि जो भी बीजेपी के आगे झुक जाता है, उसके खिलाफ कोई जांच नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी ऐसा ही करते तो उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होती.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 'हेमंत बाबू अगर विपक्ष की बात मान लेते, उनके सामने झुक जाते तो उनके खिलाफ ना कोई जांच होती, ना ही कार्रवाई. भानु प्रताप शाही से लेकर अजित पवार, छगन भुजबल एवं हिमंता बिस्वा सरमा तक, इसके कई उदाहरण हैं.''

चंपई सोरेन का विपक्ष पर हमला

चंपई सोरेन ने प्रदेश में आदिवासियों की जमीन का मसला भी उठाया और जंगलों को फिर से हरा भरा करने की बात कही. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लिखा- ''अगर ये एजेंसियां वाकई आदिवासियों की जमीन को लेकर गंभीर हैं तो रांची जैसे कई शहर हमारी जमीनों पर बसे हैं. आइये, जांच कीजिए और हमारी जमीनें, हमारे जंगल लौटा दीजिए, इन शहरों को फिर से हरा भरा बना दीजिए.''

हेमंत सोरेन का क्या है मामला?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था. ईडी ने कथित तौर पर जमीन पर अवैध कब्जा के मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों को लेकर कई घंटे तक पूछताछ के बाद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. 20 जनवरी से पहले ED ने हेमंत को 7 समन जारी किए थे लेकिन वो पेश नहीं हुए. 8वें समन के बाद सोरेन ने अपना बयान दर्ज कराया था. वो फिलहाल बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद JMM नेता चंपई सोरेन को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: झारखंड में इन 18 रेलवे स्टेशनों की बदल जाएगी तस्वीर, पीएम मोदी 26 फरवरी को करेंगे शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget