एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा बाल संप्रेक्षण गृह का ताला तोड़ 21 नाबालिग फरार, अफसरों के उड़े होश

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा बाल सम्प्रेषण गृह से फरार हुए 21 नाबालिग कैदियों में से 4 वापस लौट आए हैं. अब 16 अन्य कैदियों की तलाश में पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं. 

Jharkhand Crime News: झारखंड के चाईबासा के बाल सुधार सम्प्रेषण गृह को तोड़कर मंगवालर (1 अप्रैल) को 21 बाल कैदी फरार हो गए. यह घटना उस समय हुई जबकि कोल्हान डीआईजी और कमिश्नर का कार्यालय बाल सुधार गृह से सिर्फ 13 मिनट की दूरी पर है. इस घटना के बाद से अफसरों में हड़कंप की स्थिति है. 

चाईबासा के अफसरों के लिए राहत देने वाली बात सिर्फ यह है कि फरार हुए 21 में 4 बाल कैदी मंगलवार देर रात बाल सुधार गृह लौट आए. इनमें से तीन बाल कैदियों को घर पहुंचने पर उनके परिजनों ने समझाकर वापस बाल सुधार गृह पहुंचा गए. जबकि एक अन्य बाल कैदी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सपुर्द कर दिया. 

अब 17 बाल कैदियों की तलाश 

बाल सुधार ​गृह लौटे चारो बच्चों को सम्प्रेषण गृह लाकर फिर से बंदी बना दिया गया. अभी 17 फरार बाल बंदियों की तलाश में चाईबासा पुलिस जुटी है. 

क्या है पूरा मामला?

झारखंड के चाईबासा के बाल संप्रेक्षण गृह से लगभग 21 बाल बंदियों के फरार होने की यह घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है. बाल सुधार गृह प्रशासन से नाराज बाल बंदियों ने पहले सुधार गृह के अंदर के दरवाजे को नुकसान पहुंचाया. उसके बाद वहां पर रखे सामानों को तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचा दिया. बाहर के मुख्य दरवाजे को भी धक्का देकर डैमेज कर दिया और वहां से फरार हो गए.

पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल 

फिलहाल सदर अनुमंडल पुलिस और सामान्य प्रशासन के पदाधिकारी दलबल के साथ बाल संरक्षण गृह से बाल कैदियों की फरारी मामले की छानबीन कर रहे हैं.

कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथ के अधीन चाईबासा पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला पुलिस अधीक्षक के जिले आते हैं, जहां हजारों की संख्या में पुलिस बल की जिम्मेदारी डीआईजी की है. इसके बावजूद चंद मिनट की दूरी में मौजूद बाल कैदियों का सारे श्याम जेल तोड़कर भाग जाना पुलिसिया मुस्तैदी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है.

2014 में भी हुई थी जेल ब्रेक की घटना

बता दें कि चाईबासा जिला ब्रेक कांड कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले 2014 और उसके पूर्व कुछ कैदियों की जेल में मौत भी हुई थी. लगभग 10 कैदी जेल से फरार हो गए थे.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के अभिजीत दीपके, पूछा ये सवाल
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget