एक्सप्लोरर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का आतंक, एक को कुचला, घर भी तबाह

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी का आतंक देखने को मिला है. जहां जराईकेला के समठा वन क्षेत्र में हाथी ने एक शख्स को कुचल दिया. इसमें उसकी मौत हो गई.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले बढ़ती गर्मी के साथ वन विभाग की लचर व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है, जहां सैकड़ों वनरक्षक होने के बावजूद आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मनोहरपुर प्रखंड के अंतर्गत जराईकेला के समठा वन क्षेत्र में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. 

जानकारी के मुताबिक समठा के चेतन टोला में जंगली हाथी अचानक काडु जोजो के घर में आ पहुंचा. जंगली हाथी ने उसके लकड़ी से बने घर को सुंड से धक्का मारकर नेस्तनाबूद कर दिया. जिसे देख काडु जोजो डर के मारे घर से भागने लगा, उसी समय जंगली हाथी ने उसे पटककर मार डाला. 

25 हजार का मुआवजा

घटना के बाद आदिवासी ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग तक पहुंचाई है. सूचना मिलने के बाद समठा वन क्षेत्र के वनरक्षी बासुदेव मिंज ने मुआवजा के रूप में तत्काल में पीड़ित परिवार को 25 हजार की सहायता राशि प्रदान की है. 

डर के साए में ग्रामीण
ग्रामीणों की मानें तो यह पहली घटना नहीं है, पूर्व से ही क्षेत्र नक्सल प्रभावित है और ऐसे में अचानक हाथी का खतरा बढ़ जाने से वे डर के साए में हैं. जहां उनका कहना है कि सैकड़ों की संख्या में वनरक्षी मौजूद होने के बावजूद अभी तक हाथियों की गिनती इनके पास नहीं है. 

वहीं वनरक्षियों की गश्ती भी समय पर नहीं होती है. जिस कारण इस तरह की घटना लगातार होती आ रही है. दूसरी ओर वन विभाग की मानें तो उन्होंने करीब एक दर्जन फॉरेस्ट गार्ड की तैनाती समठा गांव में कर दी है जो पूरी रात गश्ती कर क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे.

बता दें कि झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले में गुस्साए हाथी ने गुरुवार-शुक्रवार को 12 घंटे के दौरान चार लोगों को कुचलकर मार डाला था.

ये भी पढ़ें- झारखंड में दर्दनाक रेल हादसा, दोनों मालगाड़ियों के इंजन के उड़े परखच्चे, वीभत्स हादसे की तस्वीरें आईं सामने

 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget